एक्सप्लोरर

नेगेटिव न्यूज़ से परेशान हुई मोदी सरकार, अब मैदान में उतारा मंत्रियों को

अचानक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल समेत कुछ अन्य बीजेपी नेता ट्विटर पर एक खास तरह के ट्वीट करने लगे.

नई दिल्ली: गुरुवार 11 जनवरी को अचानक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल समेत कुछ अन्य बीजेपी नेता ट्विटर पर एक खास तरह के ट्वीट करने लगे. इन ट्वीट्स में कुछ खास हैशटैग्स का इस्तेमाल किया गया जैसे #KnowTheFacts, #KnowTheTruth और #SpreadTheTruth.

इन ट्वीट्स के जरिए जनता को बताने का प्रयास किया जा रहा था कि सच क्या है और झूठ क्या. बीजेपी उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल समेत बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता अब इन्हीं हैशटैग्स के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.

3

बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि जनता तक सही जानकारियां पहुंचे. 2019 में आम चुनाव है और बीजेपी इसके लिए अभी से संजीदा है. ऐसे में पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे ना केवल विपक्ष की बातों का जवाब दें बल्कि सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताएं.

सरकार दरअसल नेगेटिव खबरों पर भी निगाह रख रही है कि उसमें दिए गए तथ्य सही हैं या गलत और यदि गलत हैं तो सही तथ्य देश के सामने लाए जाएं. पीएम मोदी के मंत्री अब जनता को गलत और सही दोनों तथ्य इन्फोग्राफिक के माध्यम से समझा रहे हैं. इन इन्फोग्राफिक्स में लोगों से इसे शेयर करने की अपील भी की गई है.

2

सोशल मीडिया पर भी है सरकार की निगाह सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैलती हैं और कई बार लोग सही को गलत, गलत को सही मान लेते हैं. सरकार की नई रणनीति के मुताबिक सोशल मीडिया पर चल रही सरकार विरोधी खबरों पर निगाह रखी जाएगी और अगर खबर गलत है तो बीजेपी से जुड़े लोग सही तथ्य रखेंगे.

1

2019 की तैयारी में जुटी बीजेपी साफ है कि बीजेपी अभी से 2019 के आम चुनावों की तैयारियों में जुट गई है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में बीजेपी के नेता और अधिक सक्रिय होकर सोशल मीडिया पर सरकार का पक्ष रखें और ऐसी नेगेटिव न्यूज़ को टारगेट करें. जानकारी के मुताबिक विपक्ष के आरोपों का भी ऐसे ही जवाब दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget