एक्सप्लोरर

बरेली में मॉब लिंचिंग: दुबई से लौटे व्यक्ति को भैंस चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला

ग्रामीणों का आरोप था कि शाहरुख अपने दो अन्य साथियों के साथ भैंस चोरी करने आया था जबकि शाहरुख के परिजनों का कहना है कि वह तो दुबई में टेलर है और 22 दिनों पहले ही भारत आया था. वह ऐसा काम नहीं कर सकता. पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर ग्रामीणों पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

बरेली: यूपी के बरेली में मॉब लिंचिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां दुबई से लौटे युवक की ग्रामीणों ने भैंस चोरी के शक में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर ग्रामीणों पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बरेली में मॉब लिंचिंग: दुबई से लौटे व्यक्ति को भैंस चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला

दुबई से लौटे शाहरुख खान को पशु चोर समझ भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला कैंट के ठिरिया निजावत खां निवासी 22 वर्षीय शाहरुख खान अब इस दुनिया में नहीं रहा. शाहरुख खान की ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी.ग्रामीणों का आरोप था कि शाहरुख अपने दो अन्य साथियों के साथ भैंस चोरी करने आया था जबकि शाहरुख के परिजनों का कहना है कि वह तो दुबई में टेलर है और 22 दिनों पहले ही भारत आया था. वह ऐसा काम नहीं कर सकता. जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर शाहरुख के दो दोस्त और अज्ञात में ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. ग्रामीणों पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि कैंट के भोलापुर डिंडोलिया गांव में मंगलवार रात करीब 2:30 बजे भैंस चोरी का मामला संज्ञान में आया था. एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि गांव में कुछ लोग पशु चोरी करने गए थे, भैस चुराकर भाग ही रहे थे इसी बीच गांव वालों को पता चल गया और उन लोगों ने उन्हें दौड़ाया. उन्होंने बताया कि कुल 4 लोग थे जिसमें 3 भाग गए जबकि एक युवक रह गया. बरेली में मॉब लिंचिंग: दुबई से लौटे व्यक्ति को भैंस चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला गांव वालों ने उससे पूछताछ करने के बाद 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि उसने कुछ नशीला पदार्थ खा लिया है और वो उसका आदि है. पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई. एसपी सिटी अभिनंदन सिंह  का कहना कि  मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
Mumbai News: नेस्को ड्रग ओवरडोज केस में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी के जुड़वां भाई समेत 14 गिरफ्तार
नेस्को ड्रग ओवरडोज केस में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी के जुड़वां भाई समेत 14 गिरफ्तार

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget