एक्सप्लोरर

क्लास में घुसे बदमाशों ने की टीचर के साथ छेड़छाड़, दी जान से मारने की धमकी

बदायूं जिले के कोतवाली दातागंज इलाका के एक गांव में नशे में धुत बदमाशों ने प्राथमिक विद्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और एक शिक्षिका से छेड़छाड़ की. पीड़ित शिक्षिका ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है.

बदायूं: बदायूं जिले के कोतवाली दातागंज इलाका के एक गांव में नशे में धुत बदमाशों ने प्राथमिक विद्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और एक शिक्षिका से छेड़छाड़ की. पीड़ित शिक्षिका ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है.

आरोप है कि बदमाशों ने सहायक अध्यापिका से छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं. शिक्षिका के विरोध करने पर बदमाशों ने स्कूल का रजिस्टर फाड़ दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए.

पुलिस ने बताया कि जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका जब बच्चों को पढ़ा रही थीं तभी गांव के ही 10-12 लड़के स्कूल में घुस आए. इनमें से तीन-चार बदमाशों ने शराब पी रखी थी.

बदमाशों ने शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और विरोध जताने पर स्कूल का रजिस्टर भी फाड़ दिया. शिक्षिका ने खुद को बच्चों के साथ किसी तरह कमरे में बंद कर लिया और प्रधानाध्यापक को फोन कर घटना बताई.

प्रधानाध्यापक ने जब स्कूल की रसोईया को वहां भेजा तो बदमाशों ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और शिक्षिका को धमकी देते हुए फरार हो गए.

शिक्षिका ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज समेत सरकारी काम-काज में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया. हालांकि अब तक किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन की जीत तय
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन जीत की ओर
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget