एक्सप्लोरर

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल को दी 3200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात , कहा- किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहा है विपक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''जो लोग आजकल किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हैं, उनसे आपको पूछना चाहिए कि आखिर क्यों उन्हें अपने शासन काल में देश भर में फैली इस तरह की अधूरी सिंचाई परियोजनाएं नहीं दिखाई दीं?

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिर्जापुर में बाणसागर नहर परियोजना का उद्घाटन किया और एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी. इस मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''जो लोग आजकल किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हैं, उनसे आपको पूछना चाहिए कि आखिर क्यों उन्हें अपने शासन काल में देश भर में फैली इस तरह की अधूरी सिंचाई परियोजनाएं नहीं दिखाई दीं? क्यों ऐसे कार्यों को अधूरा ही छोड़ दिया गया?''पीएम ने कहा कि हमने किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा है.

पीएम ने कहा कि बाण सागर परियोजना उस अपूर्ण सोच, सीमित इच्छाशक्ति का भी उदाहरण है जिसकी एक बहुत बड़ी कीमत आप सभी को चुकानी पड़ी है. देश को भी आर्थिक रूप से नुकसान सहना पड़ा. लगभग 300 करोड़ के बजट से शुरु हुई ये परियोजना लगभग 3,500 हज़ार करोड़ रुपए लगाने के बाद पूरी हुई है.

उन्होंने कहा कि लगभग 3,500 करोड़ की बाण सागर परियोजना से सिर्फ मिर्जापुर ही नहीं बल्कि इलाहाबाद समेत इस पूरे क्षेत्र की 1.5 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलने जा रही है. अगर ये प्रोजेक्ट पहले पूरा हो जाता, तो जो लाभ अब आपको मिलेगा, वो पहले से मिलने लगता.

पीएम मोदी ने कहा,'' गरीब को दवाई, किसान को सिंचाई, बच्चों को पढ़ाई और युवाओं को कमाई जहां सुनिश्चित होगी, जहां सुविधाएं अपार होंगी और व्यवस्था ईमानदार होगी, ऐसे New India के संकल्प को सिद्ध करने में हम जुटे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि यहां बनने वाले नए मेडिकल कॉलेज से ना सिर्फ मिर्जापुर बल्कि सोनभद्र, भदोही, चंदौली और इलाहाबाद के लोगों को भी बड़ा लाभ मिलने वाला है. अब यहां का जिला अस्पताल 500 बेड का हो जाएगा. इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आपको बहुत दूर नहीं भटकना पड़ेगा. इतना ही नहीं उन्होंने कहा आज यहां 100 जन औषधि केंद्रों का भी लोकार्पण किया गया है.ये जन औषधि केंद्र गरीब, निम्न मध्यम वर्ग का बहुत-बड़ा सहारा बन रहे हैं. इन केंद्रों में 700 से अधिक दवाइयां और डेढ़ सौ से अधिक सर्जरी के सामान सस्ते दाम पर उपलब्ध हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
शिमला: सवर्ण आयोग की मांग पर प्रदर्शन, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दिया समर्थन
शिमला: सवर्ण आयोग की मांग पर प्रदर्शन, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दिया समर्थन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget