एक्सप्लोरर

मेरठ सदर बाजार थाने में नाबालिग रेप पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश

आपको बता दें कि मेरठ में एक वृद्ध ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि थाना पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है पर पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रही है.

मेरठ: मेरठ के थाना सदर बाजार में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब रेप पीड़िता ने पुलिस की लापरवाही और लचर कार्रवाई से नाराज़ होकर खुद के ऊपर तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की , मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को बचाया. इस घटना से थाना सहित पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया. एसएसपी खुद थाने पहुंची और पीड़िता से काफी देर तक पूछताछ की और मामले में कार्रवाई करते हुए इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर को हटा दिया और इस मामले में नए इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर नियुक्त किया.

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया गया रेप

आपको बता दें कि मेरठ में एक वृद्ध ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि थाना पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है पर पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रही है. इतना ही नहीं थाना पुलिस नाबालिक पीड़िता की शादी कराने की परिजनों को सलाह भी दे रही है कि उसकी शादी कर दो , ये आरोप सदर थाना पुलिस पर लग रहे हैं.

आरोपी वृद्ध एक सेना के मेजर का पिता है

दरअसल, थाना सदर बाजार के बैंक कॉलोनी का मामला है , पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वृद्ध एक सेना के मेजर का पिता है जिसकी उम्र करीब 60 साल है उसके यहां नाबालिग लड़की और उसकी मां काम करते हैं. घटना के समय पीड़िता अपने किसी काम से जा रही थी कि रास्ते में आरोपी ने उसको बहाने से बुलाया. पीड़िता को जबरन पहले मुरादाबाद ले गया जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया उसके बाद उसको बुरी हालत में गाजियाबाद में छोड़ दिया.

पुलिस बना रही है समझौते का दबाव 

आरोप है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है बल्कि उनपर उलटा समझौते का दबाव बना रही है और नाबालिक किशोरी की शादी कराने की सलाह दे रही है है किशोरी का कहना है कि मैं नाबालिग हूं मैं कैसे शादी कर लूं.' पीड़िता इंसाफ पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है लेकिन उसकी गुहार सुनने वाला कोई नही हैं.

पुलिस पर मामले में शिथिलता बरतने का आरोप

पीड़िता शुक्रवार दोपहर भी पीड़िता अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय आई थी और आरोपी की गिरफ्तारी न करने थाना पुलिस पर मामले में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया था , बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे नाराज होकर पीड़िता ने यह कदम उठाया. फिलहाल , पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है , एसएसपी ने कहा है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है और अगर नाबालिग के साथ वास्तविक रूप से गलत कार्य हुआ है तो उसमें सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget