एक्सप्लोरर

बागेश्वर: क्वॉरंटीन सेंटर में बदइंतजामी झेल रहे प्रवासी, न मिल रहा है भोजन, न पानी

बागेश्वर के क्वॉरंटीन सेंटर में बदइंतजामी झेल रहे प्रवासी मजदूरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.आरोप है कि क्वॉरंटीन किए लोगों को समय पर भोजन भी नहीं मिल रहा है.

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में प्रवासियों के आने की रफ्तार बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन के इंतजामों की कलई खुलती जा रही है. संस्थागत क्वॉरंटीन सेंटरों में बाहरी लोगों को ठहराने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. यहां तक कि क्वॉरंटीन किए लोगों को समय पर भोजन भी नहीं मिल रहा है. बिजली, पानी और शौचालय से संबंधित परेशानी भी उठानी पड़ रही है.
प्रवासियों को झेलनी पड़ रही है बदइंतजामी 
कपकोट तहसील के विभिन्न क्वॉरंटीन सेंटरों में प्रवासियों को इसी तरह की बदइंतजामी का सामना करना पड़ रहा है. परेशान प्रवासियों ने प्रशासन की अव्यवस्थाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. इस वीडियो में प्रवासी खाना नहीं दिए जाने, प्रवासियों के रहने की व्यवस्था नहीं होने, पीने के पानी की समस्या समेत कई आरोप लगाते नजर आए. यहां तक कि जिम्मेदार अधिकारियों ने परेशान लोगों की समस्याएं सुनने तक की जहमत नहीं उठाई. इसके चलते कई लोग नियमों को ताक पर रखकर क्वारंटाइन केंद्रों से बाहर भी निकल आए. उन्होंने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े किए और गहरी नाराजगी जताई.
कुल 705 प्रवासी बिलौना पहुंचे
महाराष्ट्र सहित राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और अन्य प्रदेशों से कुल 705 प्रवासी बिलौना पहुंचे हैं. इनमें से 230 प्रवासियों को कपकोट के डिग्री कॉलेज, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल और विवेकानंद इंटर कॉलेज में बने सेंटरों में क्वॉरंटीन किया गया. सुबह जांच और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दोपहर के समय प्रवासियों को यहां भेज दिया गया था. करीब तीन बजे तक सभी प्रवासी अपने केंद्र में पहुंच गए, लेकिन देर रात तक प्रशासन ने उनके खाने की व्यवस्था नहीं की. प्रवासी भूपाल सिंह, गिरीश सिंह, संतोष सिंह, किशन सिंह, बलवंत सिंह आदि ने बताया कि यहां पहुंचने के बाद उन्हें एक बिस्कुट दिया गया था, जिसके बाद किसी ने उनकी सुध लेने की जहमत तक नहीं उठाई. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन तैयारी नहीं कर सकता है, तो सभी लोगों को घर जाने की अनुमति मिलनी चाहिए. कोरोना के डर से क्वारंटाइन कराया जा रहा है, लेकिन भोजन नहीं मिला तो लोग भूख से ही मर जाएंगे.
क्वारंटाइन सेंटरों में नहीं मिल रहा भोजन
प्रवासियों को संस्थागत क्वॉरंटीन सेंटरों में पहुंचने के बाद एक-एक पैकेट बिस्कुट का देने के बाद प्रशासन मौन हो गया. रात के नौ बजे तक जब भोजन नहीं मिला तो क्वारंटाइन हुए युवाओं का धैर्य जवाब दे गया. उन्होंने इसके लिए आवाज उठानी शुरू कर दी. यहां तक कि वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया ग्रुप में डाला जाने लगा. इसके बाद प्रशासन ने किसी तरह से उनके खाने का प्रबंध किया, लेकिन खाने की गुणवत्ता खराब होने से लोग फिर नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ढंग का खाना नहीं खिला सकता, तो उन्हें राशन दे देता. वह स्वयं ही खान बनाकर खा लेते.
वहीं, प्रवासियों की सुविधा को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है, इसकी बानगी चाय और भोजन सर्व करने वाले बर्तनों से समझी जा सकती है. सुबह के समय क्वॉरंटीन किए लोगों को पेंट करने की गंदी बाल्टी में चाय सर्व की गई. इसके साथ ही, उन्हें खुली नमकीन दी गई. इससे पहले बिलौना में भी महाराष्ट्र से आए प्रवासियों को 23 मई की रात को कच्चा खाना परोसने की शिकायत आई थी.
डीएम रंजना राजगुरु ने सख्त रुख अपनाया 
वहीं, सोशल मीडिया पर प्रवासियों की अव्यवस्थाओं पर डीएम रंजना राजगुरु ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने एडीएम राहुल कुमार गोयल को तत्काल क्वॉरंटीन सेंटरों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए. नोडल अधिकारी रमेश चंद्र मौर्या को भविष्य में इस तरह की लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. एडीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को भोजन, पानी, बिजली की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने को कहा. डीएम ने कहा कि प्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. जिम्मेदार अधिकारी की शिकायत आने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
हिमाचल में 18-22 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, 20-21 को लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
हिमाचल में 18-22 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, 20-21 को लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक ने दवा लेने से किया इनकार, डॉक्टर बोले- लगातार कर रहे निगरानी
Live: सोनम वांगचुक ने अस्पताल में दवा लेने से किया इनकार, डॉक्टर बोले- लगातार कर रहे निगरानी
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget