एक्सप्लोरर

यूपी: बुलंदशहर में दर्दनाक घटना, मानसिक रूप से विक्षिप्त भाई ने छोटी बहन को घूंसे मार-मारकर ले ली जान

यूपी के बुलंदशहर में छोटी बहन द्वारा खाना गिराये जाने से नाराज भाई ने अपनी बहन को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त था. पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

बुलंदशहर, एजेंसी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त 20 वर्षीय युवक ने घर में 'उसका खाना बिखेर देने' से नाराज होकर अपनी छह वर्षीय बहन की घूंसे मार-मारकर जान ले ली. पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, लड़की का शव रविवार दोपहर को जिले के सिकंदराबाद इलाके में उनके गांव के बाहर एक खेत में मिला.

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी गौरव प्रजापति गेंदपुर शेखपुर गांव के अपने घर में 'उसका खाना बिखेर देने' के कारण अपनी बहन से नाराज था. बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा, ' इसके बाद, रविवार सुबह करीब 11 बजे गौरव अपने छोटे भाइयों सौरभ (11), बिट्टू (7.5) और छह वर्षीय बहन के साथ वन क्षेत्र में खजूर खाने गया. कुछ देर बाद उसने भाइयों को घर वापस जाने को कहा. वे जाने के इच्छुक नहीं थे लेकिन गौरव ने उन्हें धमकाया तो वे चले गए.'

उन्होंने कहा, ' दोपहर करीब ढाई बजे मानसिक रूप से विक्षिप्त गौरव ने छोटी बहन के चेहरे पर घूसें मार-मारकर उसे घायल कर दिया और बाद में उसकी मौत हो गई. बाद में स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर एक खेत में शव पड़ा देखा.'

एसएसपी ने कहा कि आरोपी के पिता की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 304 (हत्या की श्रेणी में नहीं आने वाली गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि गौरव को पुलिस हिरासत में लिया गया और आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें.

कोरोना के साथ-साथ संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए उठाए जाएं कदम, सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान: योगी

यूपी: अलीगढ़ में रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक ने तीन वाहनों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत, 7 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget