एक्सप्लोरर

एनडीए में सीट बंटवारे पर अमित शाह के घर हुई बैठक, रामविलास पासवान ने चिराग पर छोड़ा फैसला

रामविलास पासवान ने कहा कि उन्हें ज्यादा कुछ नहीं कहना है और आगे जो भी फैसला होगा वो चिराग पासवान ही लेंगे. इस बैठक से पहले भूपेंद्र यादव और रामविलास पासवान की मुलाकात भी हुई थी.

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए में जो खींचतान चल रही है वो अमित शाह तक पहुंच गई है. आज गुरूवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर पर बैठक हुई और इसमें रामविलास पासवान, उनके बेटे चिराग पासवान, पशुपति कुमार पारस और बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव मौजूद थे. सीटों को लेकर एलजेपी एनडीए से नाराज बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि रामविलास पासवान को ही मनाने के लिए इस बैठक को रखा गया था. हालांकि बैठक के बाद जब रामविलास पासवान और चिराग पासवान बाहर आए तो उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से मना कर दिया.

रामविलास पासवान ने कहा कि उन्हें ज्यादा कुछ नहीं कहना है और आगे जो भी फैसला होगा वो चिराग पासवान ही लेंगे. इस बैठक से पहले भूपेंद्र यादव और रामविलास पासवान की मुलाकात भी हुई थी. चिराग पासवान इस समय बिहार के जमुई से लोकसभा सदस्य हैं और बिहार एलजेपी के संसदीय दल के अध्यक्ष भी हैं.

18 दिसंबर को चिराग पासवान ने ट्वीट किया था कि अगर एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे पर देरी हुई तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. वहीं रामविलास पासवान के भाई और नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बीजेपी को अल्टीमेटम तक दे दिया और कहा कि 31 दिसंबर तक सीटों का बंटवारा फाइनल हो जाना चाहिए.

उधर खबर है कि चिराग पासवान ने लोकसभा की छह सीटों के अलावा अपने पिता रामविलास पासवान के लिए राज्यसभा की एक सीट की भी मांग की है. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा की छह सीटों पर तो बीजेपी राजी है लेकिन फिलहाल एक राज्यसभा की सीट पर वह राजी नहीं है. अब देखना दिलचस्प होगा कि एनडीए में चल रही इस खींचतान का क्या नतीजा निकलता है. फिलहाल सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

आखिरकार महागठबंधन में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस बोली- सीट बंटवारे में नहीं होगी कोई दिक्कत

अरुण जेटलीः सरकारी बैंकों में अगले कुछ महीनों में 83,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget