एक्सप्लोरर

मेरठ पुलिस का अनोखा कारनामा, 15 साल पहले मर चुके शख्स को बनाया घटना का चश्मदीद

केस डायरी में सब इंस्पेक्टर विमल कुमार ने 15 साल पहले मर चुके चश्मदीद के बयान की स्क्रिप्ट कुछ इस तरह लिखी है कि जैसे चश्मदीद ने दारोगा के सामने बैठकर कोई आंखों-देखी घटना सुनाई हो.

मेरठ: मरने वाले कभी लौटकर नहीं आते, लेकिन मेरठ पुलिस की पुकार पर 15 साल पहले मर चुके शख्स ने आंखें खोली और एक अपराधिक मुकदमें में अपना भी बयान दर्ज कराया. पुलिस की इस कारगुजारी की शिकायत पुलिस के आला अफसरों से हुई तो जांच शुरू कर दी गयी. मेरठ के किठौर थाने के सब इंस्पेक्टर ने जानलेवा हमले के एक मामले में 15 साल पहले मर चुके व्यक्ति को वारदात का चश्मदीद बना डाला.

जानलेवा हमले के मामले में 15 साल पहले मर चुके शख्स को बनाया घटना का चश्मदीद

मेरठ के किठौर की नई बस्ती के फरमान ने 12 जुलाई 2018 को जानलेवा हमले का एक केस थाना किठौर में दर्ज कराया था. फरमान ने इस केस में चार नामजद और 4 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए तहरीर में लिखा कि उनको जान से मारने की नीयत से हमला किया गया जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई. थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विमल कुमार को इस मामले की जांच सौंपी गयी थी. विमल कुमार ने मामले की तफ्तीश में न तो मौके पर मुआयना किया और न चश्मदीदों से बात की. मामला तब खुला जब विमल कुमार ने महफूज नाम के एक शख्स के बयान केस डायरी में दर्ज कर लिये जो 15 साल पहले मर चुका है.

दारोगा ने लिखी केस डायरी में फर्जी स्क्रिप्ट

केस डायरी में विमल कुमार ने चश्मदीद महफूज के बयान दर्ज किये हैं उसकी 15 साल पहले मौत हो चुकी है. मगर केस डायरी में चश्मदीद के बयान की स्क्रिप्ट कुछ इस तरह लिखी है कि जैसे चश्मदीद ने दारोगा के सामने बैठकर कोई आंखों-देखी घटना सुनाई हो. महफूज की ओर से दर्ज बयान में लिखा गया है- "वारदात के समय मैं अपने घर में बैठा खाना खा रहा था, तभी अचानक शोर की आवाज सुनकर बाहर आया तो देखा कि फरमान को नामजद आरोपी और उनके साथी लाठी-डंडो से मार रहे हैं. उसने मदद के लिए आसपास के लोगों को आवाज लगानी शुरू की और खुद भी हमलावरों से पीड़ित को बख्शने की गुहार लगाई".

सीओ को दी मामले की जांच, होगी कार्रवाई

इस मामले में आरोपी बनाये गये लोग राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव मतलूब गौड़ को लेकर एसपी देहात राजेश कुमार से मिले और उन्हें पूरा मामला बताया. राजेश कुमार ने मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है. एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है और किसी भी सूरत में आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा. सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद विवेचनाधिकारी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
Azamgarh News: आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज
आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget