एक्सप्लोरर

दुश्मन को फंसाने के लिए कर दिया अपने ही वफादार का कत्ल, पुलिस ने ऐसे सुलझाया रहस्य

जॉनी ने इस वारदात को अंजाम दिया और वारदात की वास्तविकता दर्शाने के लिए अपने ही वफादार नौकर को मार डाला. पुलिस ने जॉनी, उसके भाई जोगेन्द्र और उनकी पत्नियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

मेरठ: दो दिन पहले 50 हजार के इनामी बदमाश के तथाकथित हमले की वारदात फर्जी निकली है. फोरेंसिक टीम की मदद से हुए खुलासे में पुलिस ने पाया कि जेल में बंद ब्लाकप्रमुख को रिहा करवाने के मकसद से कथित घायल जॉनी ने इस वारदात को अंजाम दिया और वारदात की वास्तविकता दर्शाने के लिए अपने ही वफादार नौकर को मार डाला. पुलिस ने जॉनी, उसके भाई जोगेन्द्र और उनकी पत्नियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. फोरेंसिक टीम ने परखी हत्या-हमले की असली कहानी मेरठ के अलीपुर मोरना गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस की फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच की थी. जांच में जॉनी को लगी गोलियों के एक्जिट घाव फोरेंसिक साइंस के मुताबिक सही जगहों पर नहीं थे. वारदात में पशुओं को भी गोली लगी थी जो उनके शरीर में ही फंसी मिली. जांच में पाया गया कि लोहे के छर्रों पर देशी बारूद का इस्तैमाल किया गया है जिनकी इन्टेन्सिटी आम कारतूसों के मुकाबले बेहद कम थी. तफ्तीश कर रही पुलिस टीम को जब फोरेंसिक टीम ने रिपोर्ट सौंपी तो पुलिस ने घर के लोगों से पूछताछ की. क्राइमब्रांच की इन्ट्रोगेशन में दो महिलाओं ने सच्चाई उगली तो एक-एक करके सभी सच बोलने लगे. वारदात की इस झूठी कहानी की साजिश में पड़ोसी भी संलिप्त मिले है. दुश्मन को फंसाने के लिए कर दिया अपने ही वफादार का कत्ल, पुलिस ने ऐसे सुलझाया रहस्य कथित हमले की साजिश के पीछे...एक तीर और कई शिकार जोगेन्द्र और जॉनी के मां-बाप की जुलाई 2017 में कुख्यात सोनू ने हत्या कर दी थी. जोगेन्द्र उस मामले में गवाह था और उसे पुलिस सुरक्षा हासिल थी. जॉनी के पक्ष का राजेन्द्र प्रमुख कुख्यात सोनू के भाई अर्जुन की हत्या के आरोप में जेल में बंद था. इस हमले के जरिये जॉनी एक तीर से कई शिकार करना चाहता था. दरअसल, इस हमले में सोनू के नामजद होते ही उसके सिर पर इनाम एक लाख हो जाता और उसका पुलिस एनकाउंटर में मारा जाना तय था क्योंकि सोनू की तलाश मेरठ क्राइमब्रांच के अलावा यूपी एसटीएफ भी कर रही थी. जॉनी को उम्मीद थी कि सोनू के ठिकाने लगते ही उसके भाई की हत्या की पैरोकारी खत्म होगी और राजेन्द्र प्रमुख जेल से बाहर आ जायेगा. सोनू के भाई जोगेन्द्र को मिली पुलिस सुरक्षा पहले से और पुख्ता कर दी जाती. इतना ही नही सोनू के मरने के बाद पूरे इलाके के अपराध और अपराधियों पर जॉनी और उसके भाई का कब्जा होता. जॉनी ने खुद ही बनाये थे अपने शरीर पर गोलियों के निशान एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस फोरेन्सिक रिपोर्ट में पाया गया कि बाजारी बारूद की मदद से गर्म नुकीले लोहे के जरिये जॉनी ने खुद के शरीर पर गोलियों के निशान बनाये और फिर छत से कूदकर अपनी टांग भी तोड़ ली. फोरेसिंक की जॉच में एक्सिट और एंट्री घाव के बीच कोई चोट नहीं पायी गयी. पुलिस ने इस मामले में हत्या के लिए इस्तेमाल हथियार समेत सात लोगों की गिरफ्तारी की है. दुश्मन को फंसाने के लिए कर दिया अपने ही वफादार का कत्ल, पुलिस ने ऐसे सुलझाया रहस्य कैसे हुआ था तथाकथित हमला 18 सितम्बर यानी दो दिन पहले मेरठ के अलीपुर मोरना गांव में आधी रात के बाद एक घर में अचानक हुए हमले में इस घर का वफादार राजा वाल्मीकि मौत के घाट उतार दिया गया और इसी घर का बदमाश बेटा जॉनी हमले में घायल हुआ. पुलिस को जो कहानी बताई गयी उसके मुताबिक जॉनी के दुश्मन और 50 हजार के कुख्यात इनामी सोनू और उसके गैंग ने घर में घुसकर पुलिस के पहरे में हमला किया था. हमले के मकसद जॉनी को जान से मारना था. मगर आठ बदमाशों के हमले में जॉनी की जिंदा बच जाना पुलिस के गले नहीं उतर रहा था. एसएसपी ने इस मामले के खुलासे के लिए क्राइमब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें मौके पर भेजी थी जिन्होने 48 घंटों के अंदर केस का खुलासा कर दिया. पुराने अपराधी हैं जोगेन्द्र और जॉनी दोनों भाई पहले से ही शातिर बदमाश हैं और बेरहम अपराधी भी. जॉनी ने 2009 में अपने कालेज के दिनों में ही मवाना कस्बे में दिनदहाड़े दो युवकों की सरेआम काटकर हत्या की थी. इसके बाद वह कई लूट की वारदातों में भी शामिल रहा. जोगेन्द्र का नाम कुख्यात सोनू के पिता धर्मपाल के मर्डर केस में आया और उसने लंबे समय तक जेल काटी. अपने मां-बाप की हत्या के मामले में जोगेन्द्र सोनू से समझौते के नाम पर 65 लाख रूपये ले चुका था. मगर केस को खत्म करने के लिए और पैसा मांग रहा था. जोगेन्द्र और जॉनी ने मिलकर अपने वफादार नौकर को भी इस तथाकथित वारदात में मार डाला. पुलिस रिकॉर्ड में जॉनी के खिलाफ आधा दर्जन से गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता के किनारे समुद्र
अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता किनारे समुद्र
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget