एक्सप्लोरर

एंटी करप्शन इंस्पेक्टर की मिलीभगत से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, नामी कॉलेजों की लड़कियां थीं शामिल

मेरठ में एक एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर की मिलीभगत से मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. यह मसाज पार्लर हाई प्रोफाइल लोगों को ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइड करता था जिसमें ऑन डिमांड लड़कियां सप्लाई की जाती थीं.

मेरठ: मेरठ में एक एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर की मिलीभगत से मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. यह मसाज पार्लर हाई प्रोफाइल लोगों को ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइड करता था जिसमें ऑन डिमांड लड़कियां सप्लाई की जाती थीं. शहर की पॉश कॉलोनी में ऐसी सर्विस प्रोवाइड कराने के लिए यह लोग मोटी रकम भी वसूलते थे.

थाना मेडिकल क्षेत्र के शास्त्री नगर में मसाज पार्लर की आड़ में अय्याशी का धंधा चल रहा था. ड्रीम्स इन रियलिटी के नाम से चल रहे मसाज पार्लर में जाने वाले लोग आम कस्टमर नहीं थे बल्कि यह लोग व्हाट्सएप्प और दूसरी सोशल साइट्स पर अपने लिए ऑनलाइन बुकिंग कराते थे.

मोबाइल की दूसरी एप्लीकेशंस पर पहले मसाज और फिर सर्विस प्रोवाइड करने वाली लड़कियों को पसंद किया जाता था. फिर ऑन डिमांड इन लड़कियों को बाहर से बुलाया जाता था. अय्याशी के धंधे की खबर शहर के बड़े-बड़े रईसों, भूमाफियाओं और सफेदपोशों को थी. क्योंकि यही लोग इस तरह की अय्याशी के लिए मोटी रकम भी देने की कूवत रखते हैं. इसके अलावा एक लंबी फेहरिस्त पुलिस वालों की भी है जो मसाज पार्लर में जाकर अय्याशी किया करते थे.

थाना मेडिकल पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर इस ग्रुप को रंगे हाथ पकड़ने की ठान ली जिसके बाद एक सिपाही को ग्राहक बनाकर इस ग्रुप में शामिल कराया गया और फिर ऑनलाइन एक लड़की को बुक किया गया. जब वह अय्याशी की इन सर्विसेस को लेने के लिए पहुंचा तो फिर पीछे से पुलिस ने छापा मार दिया.

इस छापेमारी के दौरान पुलिस की भी आंखें खुली रह गईं क्योंकि मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे इस गोरखधंधे का इल्म शायद थाना पुलिस को नहीं था. पुलिस अधिकारियों की मानें तो मसाज पार्लर में अय्याशी का हर वह सामान था जिसे अय्याश अपने शौक के लिए इस्तेमाल करते हैं.

इसके अलावा इन लोगों के मोबाइल से कई ऐसे व्हाट्सप्प ग्रुप भी मिले हैं जो केवल अय्याश लोगों के लिए बनाए गए थे. साथ ही शहर के नामी कॉलेजों की लड़कियां भी इस धंधे में शामिल हैं. पुलिस ने मौके से 3 ग्राहक और 3 लड़कियों को बरामद किया जिन्हें पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

जो लोग मौके से पकड़े गए उसमें सबसे पहला नाम एंटी करप्शन इंस्पेक्टर विजय वीर सिंह का है. इसके बाद अशोक कुमार नाम का शख्स गिरफ्तार हुआ है जो पेशे से हेड क्लर्क है और फर्म सोसाइटी ऑफ रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात है. इसके अलावा अमजद नाम का वह शख्स गिरफ्तार हुआ है जो लड़कियां मुहैया कराता था.

यह बीए का छात्र है जो कॉलेज की लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस धंधे में धकेलता है. आपको बता दें कि इसके अलावा तीन लड़कियां भी पुलिस ने यहां से गिरफ्तार की हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget