एक्सप्लोरर

मेरठ: इस डॉक्टर का दावा, आयुर्वेदिक काढ़ा पीकर तीन कोरोना मरीज हुए ठीक

मेरठ के हस्तिनापुर में कोरोना वार्ड के नोडल इंचार्ज रहे एक डॉक्टर का दावा है कि उन्होंने आयुर्वेदिक काढ़ा देकर तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पांच से छह दिन में ठीक कर दिया है.

मेरठ, बलराम पांडेय: पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दवा और वैक्सीन बनाने में युद्धस्तर पर जुटी हैं. वहीं, मेरठ में एक डॉक्टर ने आयुर्वेदिक काढ़ा से कोरोना के मरीजों का इलाज करने का दावा किया है. मेरठ के हस्तिनापुर में कोरोना वार्ड के नोडल इंचार्ज रहे एक डॉक्टर अंकुर त्यागी का दावा है कि उन्होंने कोरोना वार्ड में भर्ती तीन मरीजों को पांच से छह दिन तक आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया. इस आयुर्वेदिक काढ़े से पांच से छह दिन में इन्हीं मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई. डॉक्टर का दावा है कि ये काढ़ा उन्होंने खुद तैयार किया है.
आयुर्वेदिक काढ़े ने तीन मरीजों को किया ठीक
डॉक्टर अंकुर का दावा है कि ये काढ़ा कोरोना के इलाज में रामबाण साबित हो सकता है, क्योंकि आमतौर पर किसी भी मरीज की कोरोना की जांच रिपोर्ट 14 दिन में निगेटिव आती है, लेकिन उनके आयुर्वेदिक काढ़े के कंपोज़िशन से मात्र पांच से छह दिन में वार्ड में भर्ती रहे तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई. डॉक्टर अंकुर त्यागी का कहना है कि अगर स्वास्थ्य विभाग और ज्यादा मरीजों पर इसका प्रयोग करे, तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा.
 Doctor-ankur-tyagi1
ठीक होने वाले मरीजों का कहना
वहीं, कोरोना को मात देने वाले मरीजों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी पद पर तैनात रहे डॉ. अंकुर त्यागी ने जो दवा तैयार की है, वो संजीवनी है. कथित तौर पर आयुर्वेदिक काढ़ा पीकर कोरोना को मात देते वाले एक मरीज का कहना है कि पांच से छह दिन तक डॉक्टर अंकुर त्यागी ने उन्हें ये आयुर्वेदिक काढ़ा दिया और उनकी रिपोर्ट चंद दिनों में ही निगेटिव आ गई. एक अन्य मरीज भी डॉक्टर अंकुर त्यागी को इसके लिए धन्यवाद देता नजर आया.
पांच से छह दिन ठीक होने का दावा
हमने जब डॉक्टर अंकुर त्यागी से बात की तो उन्होंने बताया कि वो बीते दिनों हस्तिानपुर में कोरोना वार्ड के नोडल इंचार्ज के तौर पर तैनात थे और उस दौरान उन्होंने ये प्रयोग किया, क्योंकि वो एमबीबीएस और एमडी के साथ-साथ बीएएमएस भी हैं. लिहाजा उन्होंने अपने अध्ययन के अनुसार, एक आयुर्वेदिक काढ़ा तैयार किया. उन्होंने कहा कि क्योंकि आमतौर पर ज्यादातर मरीजों की रिपोर्ट 14 दिन बाद निगेटिव आती है, लेकिन उनके आयुर्वेदिक काढ़े से मात्र पांच से छह दिन में ही कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं.
स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध करते हुए कहा कि इस आयुर्वेदिक काढ़े को ज्यादा से ज्यादा मरीजों पर ट्रायल किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसका  लाभ मिल सके और स्वास्थय विभाग का बोझ कम हो सके. डॉक्टर अंकुर त्यागी आजकल पांचली खुर्द के कोरोना वार्ड में तैनात हैं.
24 घंटे में निकले 40 नए केस
गौरतलब है कि मेरठ में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. यहां बीते 24 घंटे में 40 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं. जिसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 672 हो गया है.  जबकि बीते चौबीस घंटे में कोरोना के एक मरीज ने दम तोड़ दिया. यहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 48 हो गया है, जबकि 419 लोग अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं.
यह भी पढ़ें: 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget