एक्सप्लोरर

बाइक हटाने को लेकर तीन भाईयों की पिता समेत पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

वृन्दावन से लौट रहे कार सवार भाइयों ने गली में दुकान के सामने खड़ी बाइकों को हटाने के लिए जब युवकों से कहा तो हमलावर युवकों ने लाठी-डंडो से बुरी तरह तीनों भाइयों को पीटा. तीनों भाइयों की पिटाई का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद अब इलाके में तनाव है.

मेरठ: बाइक हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने तीन भाइयों और उनके पिता की पिटाई के बाद साम्प्रदायिक रूप ले लिया. वृन्दावन से लौट रहे कार सवार भाइयों ने गली में दुकान के सामने खड़ी बाइकों को हटाने के लिए जब युवकों से कहा तो हमलावर युवकों ने लाठी-डंडो से बुरी तरह तीनों भाइयों को पीटा. तीनों भाइयों की पिटाई का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद अब इलाके में तनाव है. सड़क के बीच खड़ी मोटरसाइकिलें बनी संघर्ष की वजह मेरठ के मोरीपाड़ा इलाके में कैलाश डेयरी वाले रास्ते में कुछ दुकानें है जिनके बाहर अक्सर बाइकें खड़ी रहती हैं और बाइक सवार इन दुकानों पर बैठे रहते हैं. सोमवार की देर शाम राकेश शर्मा भी अपने बेटों के इंतजार में इन्हीं में से एक दुकान पर बैठे हुए थे. उनके बेटे राहुल, शिवम् और राजन थोड़ी देर में कार से आये तो रास्ते में बाइकें खड़ी होने की वजह से कार रूक गई. राकेश ने बाइक सवार लड़कों से बाइकें हटाने के लिए कहा तो उन्होंने राकेश के साथ हाथापाई कर दी. इतने में तीनों बेटे कार से निकलकर आये और अपने पिता की पिटाई का विरोध किया. तब तक हमलावरों की तादाद एक दर्जन से ज्यादा हो चुकी थी. इसके बाद सभी हमलावर तीनों भाइयों पर टूट पड़े और उन्हें लाठी, डंडो और लात-घूंसों से बुरी तरह मारा. काफी देर पिटाई के बाद हमलावर भाग गये और घायलों को इकठ्ठा हुए लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया है. भीड़ इकठ्ठा हुई और बदला इलाके का मिजाज वारदात के बाद जब इलाके के लोगो को यह मालूम हुआ कि तीनों भाइयों की पिटाई करने वाले सम्प्रदाय विशेष के लोग है तो मौके पर भीड़ जमा हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने भीड़ को वहां से हटाया. मामले में पीड़ितों की ओर से एक दर्जन से ज्यादा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. नामजद किये गये आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिशें भी दी, लेकिन कुछ हासिल न हो सका. आज घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया तो इलाके में तनाव जैसे हालात है. वीडियो में कई लड़के तीनों भाइयों को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे है. हांलाकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget