एक्सप्लोरर

मेरठ: नशे में धुत्त होमगार्ड से राइफल छीनने की कोशिश, वायरल हुआ वीडियो

टीपीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षण डालचंद ने बताया कि होमगार्ड को रात में आठ बजे अपनी राइफल जमा करानी होती है. राइफल जमा कराते वक्त राइफल छीनने की कोशिश जैसी कोई बात होमगार्ड ने दर्ज नहीं कराई है. रात को ही राइफल रूटीन में जमा कर दी गई. अब वीडियो सामने आने के बाद घटना की जानकारी मिली है.

मेरठ: आधी रात को महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे नशे में धुत्त होमगार्ड से मेरठ में राइफल छीनने की कोशिश की गई है. एक कार्यक्रम में महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद होमगार्ड को कुछ युवक होटल से बाहर लेकर आ गये और जब विवाद के दौरान होमगार्ड ने राइफल तानी तो युवकों ने राइफल को छीनने की कोशिश की. घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट आला अफसरों को भेजी है.

यह वीडियो 15 नवम्बर का है. एक मिनट 37 सेकेन्ड के वीडियो में टीपीनगर थाने में तैनात होमगार्ड बनबारी लाल आकाश नाम के एक युवक से भिड़ता नजर आ रहा है. होमगार्ड के सामने ख़ड़े लोग कह रहे हैं कि इसने शराब पी रखी है. होमगार्ड लड़खड़ाते हुए अपने सफेद रंग के फोन किसी को फोन करने की कोशिश करता है लेकिन तनातनी के बीच फोन नहीं मिला पाता और फोन को जेब में रख लेता है.

इसके बाद एक युवक आकाश नाम के युवक को रोकते हुए कहता है कि इसे जाने दो. तभी शराब पीने के आरोप पर होमगार्ड विरोध करने लगता है और इसी दौरान कंधे से आकाश नाम का युवक उसकी राइफल उतारने की कोशिश करता है. छीना-झपटी होने लगती है और इसी दौरान होमगार्ड अपनी राइफल तानने की कोशिश करता है. मगर वह राइफल तान पाता उससे पहले की कई लोग उसकी राइफल को नाल से पकड़कर नीचे दबा लेते हैं.

गाली-गलौज होने लगती है तभी काले कपड़ों में एक दाढी वाला युवक होमगार्ड को दूर ले जाने की कोशिश करता है और काफी दूर की ओर ले जाते वक्त ही वीडियो की रिकॉर्डिंग आफ हो जाती है. बताया गया है कि यह वीडियो मेरठ के दिल्ली रोड पर स्थित मुकुटमहल होटल के बाहर का है. आरोप है कि होटल में चल रहे कार्यक्रम में पहुंचे होमगार्ड पर महिलाओं से छेड़छाड़ की थी.

टीपीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षण डालचंद ने बताया कि होमगार्ड को रात में आठ बजे अपनी राइफल जमा करानी होती है. राइफल जमा कराते वक्त राइफल छीनने की कोशिश जैसी कोई बात होमगार्ड ने दर्ज नहीं कराई है. रात को ही राइफल रूटीन में जमा कर दी गई. अब वीडियो सामने आने के बाद घटना की जानकारी मिली है. मामला कार्य में लापरवाही का है. होमगार्ड कमान्डेंड को होमगार्ड बनवारी लाल पर कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget