एक्सप्लोरर

मेरठ: प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने की कवायद तेज, भोजन-पानी के व्यवस्था में जुटा प्रशासन

मेरठ में प्रवासी मजदूरों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. जिला प्रशासन सभी मजदूरों के उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिये हरसंभव कोशिश में जुटा है.

मेरठ, बलराम पांडे। मेरठ में सैकड़ों की तादाद में प्रवासी मजदूरों का पहुंचने का सिलसिला जारी है. ये मजदूर बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड के हैं. फिलहाल छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों को भेजा जा रहा है वहीं बाकी राज्यों के मजदूरों को भेजने के अभी आदेश नहीं मिला है. आदेश मिलते ही उन्हें भी भेजा जायेगा। बस डिपो इंचार्ज प्रशासन की मजूरी मिलने के बाद बसों की व्यवस्था में जुटे हैं.

मेरठ के दिल्ली देहरादून हाई पर सैकड़ों की तादाद में मजदूर अपने गंतव्य तक जाने के लिए पहुंच रहे है. प्रशासन भी इन्हें इनके घरों तक भेजने में लगा हुआ है. प्रशासन का कहना है कि जिन राज्यों की परमिशन मिल रही हम उन राज्यों के श्रमिकों को भेज रहे हैं. ये मजदूर, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड के हैं. सभी मजदूरों को खाना पानी देकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है और उसके बाद उन्हें बस में बिठाकर उन्हें उनके गंतव्य को भेजा जा रहा है. हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया जाय इसके लिए हम प्रयास भी कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद मेरठ प्रशासन हरकत में आया और प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की कवायद तेज कर दी है. यही वजह है कि सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है. उन्हें भोजन और पानी की व्यवस्था कराई जा रही है और उसके बाद सरकार के आदेश के अनुसार उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है. क्योंकि प्रशासन जानता है कि अगर इन प्रवासी मजदूरों को जल्द ही उनके गंतव्य तक नहीं भेजा गया तो यहां हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर इकट्ठा हो जाएंगे जिसके बाद प्रशासन की मुसीबतें और बढ़ जाएंगी. यही वजह है कि प्रशासन प्रवासी मजदूरों को भेजने में जुट गया है और प्रयास कर रहा है कि जल्द से जल्द इन मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा दिया जाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget