एक्सप्लोरर

मेरठ: शोरूम से घर लौट रही सेल्सगर्ल पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसी

पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती पढ़ी-लिखी है और मॉल में नौकरी से पहले वो एक स्कूल में पढ़ाती थी. स्कूल संचालक का उसके साथ कोई विवाद हुआ जिसके बाद उसने स्कूल की नौकरी छोड़ दी. बताते हैं कि स्कूल संचालक युवती को लगातार फोन करके परेशान किया करता था. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है.

मेरठ: मेरठ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया. युवती मॉल के एक शोरूम में सेल्सगर्ल का काम करती है. एसिड अटैक से बुरी तरह युवती का चेहरा जल गया है और उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है. वारदात के पीछे किसी भी रंजिश से इंकार किया जा रहा है. पुलिस घटना की वजह का पता अब तक नहीं लगा पायी है.

 एक गारमेंट शोरूम में बतौर सेल्सगर्ल कार्यरत युवती जब अपना काम खत्म करके घर की ओर जा रही थी तभी शताब्दीनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया. बदमाश खींचकर उसे सड़क से किनारे की ओर ले गये और मोबिल ऑयल के डिब्बे में लाये लिक्विड को उसके चेहरे पर फेंक दिया. युवती के चेहरे पर फेंका गया लिक्वि़ड तेजाब था.

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. कुछ राहगीरों ने जब युवती को घायल हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस युवती को अस्पताल लेकर गई. हमला करने वाले कौन थे, युवती उन्हें पहचान नहीं पायी.

मेरठ के एसएसपी अखिलेश कुमार ने मौका-ए-वारदात की रेकी कर फोरेंसिक टीम को जांच करने के आदेश दिये हैं. अस्पताल पहुंचकर एसएसपी और पुलिस ने युवती से बात की. युवती और उसके परिजनों ने उसकी किसी भी रंजिश से इंकार किया है. पुलिस अब मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती पढ़ी-लिखी है और मॉल में नौकरी से पहले वो एक स्कूल में पढ़ाती थी. स्कूल संचालक का उसके साथ कोई विवाद हुआ जिसके बाद उसने स्कूल की नौकरी छोड़ दी. बताते हैं कि स्कूल संचालक युवती को लगातार फोन करके परेशान किया करता था. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है.

युवती की शादी हो चुकी थी और उसका पति कम पढ़ा-लिखा है. पति से उसका अलगाव हो चुका है और वह मां-पिता के साथ मेरठ में रहती है. युवती के पति ने कुछ महीने पहले सुसाइड की कोशिश की थी. कहा जा रहा है कि युवती का पति उसे अपने साथ ले जाना चाहता था लेकिन युवती ससुराल जाने की इच्छुक नहीं थी.

एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में क्राइमब्रांच को आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा दिया गया है. एसपी सिटी, एसपी क्राइम इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget