एक्सप्लोरर

BSP सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद के खिलाफ जांच शुरू, बेनामी संपत्ति का है आरोप

नई दिल्ली: बीएसपी अध्यक्ष मायावती के भाई के खिलाफ बेनामी संपत्ति की शिकायत मिली है. इसके बाद आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है. बीएसपी प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार के खिलाफ बेनामी संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद इनकम टैक्स ने आरंभिक जांच शुरू कर दी है. इसके तहत इनकम टैक्स विभाग ने कुछ बिल्डरों को नोटिस भेजा है. आरोप है कि जिन बिल्डरों को नोटिस भेजा है उनकी जमीन में मायावती के भाई आनंद कुमार का बेनामी हिस्सा है. यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से मायावती के भाई पर बेनामी संपत्ति का ये आरोप मायावती के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच संभावित गठजोड़ को लेकर आज कहा कि ऐसा गठजोड़ तभी बनेगा, जब इससे बीजेपी को फायदा होगा. मायावती ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठजोड़ तभी होगा, जब बीजेपी उसकी मंजूरी दे और यदि वह महसूस करती हो कि उसे इससे फायदा होगा. ऐसे गठजोड़ से फायदा और नुकसान का आकलन करने के बाद ही बीजेपी ऐसे गठजोड़ के लिए हरी झंडी देगी.’ उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार पर आय से अधिक संपत्ति के मामलों और अन्य कमजोरियों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई के जरिए दबाव बना रही है कि वह विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लडें, ताकि मुसलमान वोट विभाजित किया जा सके और बसपा को सत्ता में आने से रोका जा सके. बीएसपी सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कांग्रेस से गठजोड़ करने को लेकर बार-बार दिये जा रहे बयानों का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सरकार बनाने वाला व्यक्ति अगले चुनाव में गठजोड़ क्यों करना चाहता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
J&K में उमर सरकार का पहला कैबिनेट फेरबदल, 4 नए मंत्री शामिल, सतीश शर्मा की छुट्टी
J&K में उमर सरकार का पहला कैबिनेट फेरबदल, 4 नए मंत्री शामिल, सतीश शर्मा की छुट्टी
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget