एक्सप्लोरर

राजनीतिक पर्यटन पर उत्तर प्रदेश आती हैं और बयान देकर लौट जाती हैं मायावती : बीजेपी

बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि मायावती की उत्तर प्रदेश के प्रति संवेदना इस बात से प्रकट होती है कि वह तीन महीने में एक बार राजनीतिक पर्यटन पर लखनऊ आ जाती हैं और बयान देकर वापस लौट जाती हैं.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तमाम आरोप लगाने वाली बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती पर पलटवार करते हुए कहा कि वह केवल राजनीतिक पर्यटन के उद्देश्य के लिए लखनऊ आती हैं और बयान देकर चली जाती हैं.

बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि मायावती की उत्तर प्रदेश के प्रति संवेदना इस बात से प्रकट होती है कि वह तीन महीने में एक बार राजनीतिक पर्यटन पर लखनऊ आ जाती हैं और बयान देकर वापस लौट जाती हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की राजनीति अपना विकास और कुनबे के लूटतंत्र तक सीमित है. उनके मुंह से अनुसूचित जातियों-आदिवासियों के विकास की बात कोरी कल्पना के सिवा कुछ नहीं है. जिस कांग्रेस के राज में अनुसूचित जातियों, आदिवासियों का उत्पीड़न हुआ, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा उसके साथ खड़ी होकर मायावती सत्ता का सुख उठाती रहीं. जिस सपा के राज में प्रदेश में अनुसूचित जातियों के साथ अत्याचार और ज्यादती की इंतहा हो गई, मायावती आज उनके साथ हाथ मिला रही हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी लोकसभा में शून्य और विधानसभा में मात्र 19 सीटों पर सिमट गई है. मायावती शायद भूल गई हैं कि जनता ने उनके द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के कारण ही उन्हें गद्दी से उतार फेंका है.

पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी हमेशा सम्बन्धों को प्राथमिकता देती है, लेकिन मायावती ने हमेशा सम्बन्धों की मर्यादा को तोड़ा है. जिस समय समाजवादी पार्टी के गुंडे उनको बेइज्जत करके मारने का प्रयास कर रहे थे, तब बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ही उनकी रक्षा की थी. उनको उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य का तीन बार मुख्यमंत्री भी उन्हीं सम्बन्धों को निभाते हुए बनाया था. मगर उन्होंने सम्बन्धों का निर्वाह कभी नहीं किया.

उन्होंने कहा कि मायावती ने बीएसपी के संस्थापक और दलितों के मसीहा कांशीराम के साथ क्या किया ये पूरा देश-प्रदेश जानता है? आज भी कांशीराम का परिवार मायावती के खिलाफ अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, दतिया में भी मतदान जारी, प्रशांत किशोर बोले- हम जीतेंगे
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, दतिया में भी मतदान जारी, प्रशांत किशोर बोले- हम जीतेंगे
IAS रिंकू राही और EO में तीखी झड़प, जांच अभिलेख नहीं देने पर विवाद
IAS रिंकू राही और EO में तीखी झड़प, जांच अभिलेख नहीं देने पर विवाद
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड में खुलासा! आरोपी के सरकारी कमरे से मिला मंदिर का खजाना
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड में खुलासा! आरोपी के सरकारी कमरे से मिला मंदिर का खजाना
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget