एक्सप्लोरर

भाई पर इनकम टैक्स विभाग के एक्शन पर मायावती का हमला, कहा- अपने गिरेबान में झांके बीजेपी

कल आयकर विभाग ने मायावती के भाई और बीएसपी नेता आनंद कुमार की कंपनी के 400 करोड़ रुपए का सात एकड़ प्लाट जब्त किया गया है. आनंद कुमार पर यह कार्रवाई बेनामी कानून के तहत की गई. आरोप है कि जिस रकम से ये प्लाट खरीदा गया वो कमाई फर्जी कंपनियों के जरिए की गई है.

नई दिल्ली: भाई आनंद कुमार पर इनकम टैक्स की कार्रवाई के बाद से बीएसपी प्रमुख मायावती का गुस्सा सातवें आसमान पर है. मायावती इसके लिए बीजेपी को मनभर कर कोस रही हैं. मायावती ने आज बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीएसपी नहीं डरेगी. मायावती ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में दो हजार करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति बीजेपी के खातों में आई, इसी से गरीबों के वोट खरीदे गए. मायावती यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है, सरकारी नौकरियों में दलितों की हिस्सेदारी कम करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बार सत्ता में आऩे के बाद वंचितों को ज्यादा ताकत से दबा रही है.

मायावती ने कहा, ''चुनाव के दौरान बीजेपी के खाते में 2000 करोड़ आए लेकिन आज तक खुलासा नहीं हुआ कि वो पैसे किसने दिए. क्या ये बेनामी संपत्ति नहीं है? बीजेपी ने चुनाव में वोट खरीदें हैं. अरबों-खरबों की संपत्ति बीजेपी की सरकार रहते हुए खरीदी गई. हम पर उंगली उठाने से पहले बीजेपी को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए.'' मायावती ने कहा कि बीजेपी के लोगों से कहना चाहूंगी कि उंगली उठाने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांककर देखें. अगर वो खुद को हरिश्चंद्र मानकर चलते हैं, तो फिर वे जांच करा लें कि उनके और परिवार के पास राजनीति में आने से पहले कितनी संपत्ति थी और अब कितनी है.

मायावती ने आगे अपने समर्थकों से कहा कि जब बीजेपी ने बहन जी को नहीं छोड़ा तो बाकी वंचितों को क्या छोड़ेगी. मायावती ने कहा,''बीजेपी सरकार में वंचितों को दबाया जा रहा है. आरक्षण को खत्म करना चाहती है बीजेपी. मैं बीजेपी और आरएसएस को खुली चुनौती देती हूं कि बीएसपी बिल्कुल डरने वाली नहीं है.''

दरअसल कल आयकर विभाग ने मायावती के भाई और बीएसपी नेता आनंद कुमार की कंपनी के 400 करोड़ रुपए का सात एकड़ प्लाट जब्त किया गया है. आनंद कुमार पर यह कार्रवाई बेनामी कानून के तहत की गई. आरोप है कि जिस रकम से ये प्लाट खरीदा गया वो कमाई फर्जी कंपनियों के जरिए की गई है और ये प्लॉट नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित है.

भले ही मायावती इसे बदले की कार्रवाई बता रही हो लेकिन बीजेपी,कांग्रेस और एसपी एक सुर में सवाल खड़े कर रहे हैं. इस कार्रवाई के बाद आने वाले दिनों में भी मायावती और उनके भाई आनंद कुमार मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आशंका जताई जा रही है कि 400 करोड़ का जो प्लॉट खरीदा गया है वो रिश्वत का भी हो सकता है, जिस पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई भी हो सकती है. जांच की आंच में मायावती भी आ सकती है.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget