एक्सप्लोरर

आज़मगढ़: मायावती और अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, कही ये बड़ी बातें

आजमगढ़ में मायावती और अखिलेश यादव ने संयुक्त रैली की और लोगों से वोट मांगे. उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा और गठबंधन को देश के लिए बेहतर बताया.

आजमगढ़: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को यहां बुआ और भतीजे के रिश्ते को लेकर हो रहे हमले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा और कहा कि उनका यह रिश्ता भारतीय सभ्यता को ध्यान में रखकर सामाजिक महापरिवर्तन के लिए है.

मायावती और अखिलेश यादव ने आज यहां संयुक्त रूप से एक चुनावी रैली को संबोधित किया. मायावती ने कहा, "बीजेपी जाति, धर्म, राष्ट्रवाद और आतंकवाद के नाम पर बरगलाने की कोशिश कर रही है. इतना ही नहीं बीजेपी वाले हमारे बीच बने संस्कारी रिश्तों पर भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. ये लोग हमारी संस्कृति और सभ्यता के आधार पर बने रिश्तों पर ही तंज कस रहे हैं. लेकिन, हमारा यह रिश्ता भारतीय सभ्यता को ध्यान में रखकर सामाजिक महापरिवर्तन का रिश्ता है."

उन्होंने कहा, "आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट से फूट डालो राज करो की नीति के तहत निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है. मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा है कि आप सभी अखिलेश यादव को यहां से जिताएंगे. प्रदेश में पांच चरणों के वोट पड़ चुके हैं. जिसकी अच्छी रिपोर्ट गठबंधन के पक्ष में मिल रही है. इस बार चुनाव में यहां हमारे लोग नमो नमो की छुट्टी करेंगे."

मायावती ने कहा, "बहुजन समाजपार्टी का गठन होने के बाद पार्टी लगातार दलितों आदिवासियों और पिछड़ों को लाभ दिलाने का प्रयास कर रही है. कांशी राम ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करानी चाही मगर कांग्रेस ने सहयोग नहीं किया. हमें इसके लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ा."

उन्होंने कहा, "बीजेपी की इस गठबंधन से नींद उड़ गई है. मोदी ने गुजरात में अगड़ी जाति को ही पिछड़ी जाति में शामिल कर लिया है. सामाजिक महापरिवर्तन का गठबंधन किसी और राज्य में न बन जाए, उससे बीजेपी चिंतित है."

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "यह देश को महापरिवर्तन की तरफ ले जाने वाला महागठबंधन है. यह लोगों को सम्मान दिलाने वाला गठबंधन है. बीजेपी को अपना वादा याद नहीं है. किसानों की आय नहीं बढ़ पा रही है. हमारे किसान इंतजार करते रहे कि खुशहाली आएगी, लेकिन खाद की बोरी में पांच किलो की चोरी हो गई. नौकरी रोजगार की उम्मीद थी, मगर सरकार की नोटबंदी और जीएसटी से नौकरी खत्म हो गई. करोड़ों नौकरियों की बात कही थी, मगर व्यापार भी ठप है."

उन्होंने चाय वाला और चौकीदार का हवाला देते हुए पुरानी बातें दोहराई. उन्होंने कहा, "बाबा मुख्यमंत्री कहते हैं कि संविधान न होता तो मैं गाय-भैंस चरा रहा होता. मैं कहता हूं कि यदि संविधान न होता तो बाबा भी मठ में घंटा बजा रहे होते. इन्होंने अपनी सरकार नफरत और धोखे की नींव पर रखी है. अंग्रेजों की तरह बीजेपी हमें और आपको बांटना चाहती है. आजमगढ़ से समाजवादी रिश्ता बहुत पुराना है, यहां की जनता पर हमें पूरा भरोसा है कि परिणाम ऐतिहासिक आएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget