एक्सप्लोरर

मथुरा बैंक लूटकांड का खुलासा, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मथुरा बैंक लूटकांड का खुलासा करते हुए एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें पास से लूट के 17 लाख 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं. घटना में इस्तेमास बाइक और अवैध असलहा भी बरामद.

मथुरा: मथुरा बैंक लूटकांड का  40 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा कर दिया  है. मामले में पुलिस ने महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से लूटी हुई रकम के 17 लाख 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और अवैध असलहा भी बरामद कर लिया गया है. पकड़े गए बदमाशों में कुछ का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि कुछ ने अपराध की दुनिया में नया कदम रखा है. लूटकांड की ये घटना 12 मई की है. जब इन बदमाशों ने दिनदहाड़े मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके के दामोदर पुरा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में डकैती की घटना को अंजाम दिया था.
पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये वही बदमाश हैं, जिन्होंने मथुरा की बैंक में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. दरअसल 12 मई को बाइक पर सवार हथियारों से लैस बदमाशों ने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था और  21 लाख 17 हज़ार 400 रुपये लूटकर फरार हो गए थे. बैंक में दाखिल हुए बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पहले तो वहां मौजूद बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और लगभग 10 मिनट तक के अंदर  21 लाख 17 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचकर आईजी सतीश गणेश आगरा और एसएसपी गौरव ग्रोवर समेत सभी अधिकारियों ने मुआयना किया. पुलिस ने  आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोटरसाइकिल की शिनाख्त कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई. घटना के 40घंटे के अंदर पुलिस ने न सिर्फ लूट के पैसे बरामद कर लिए बल्कि लुटेरों को भी धर-दबोचा. लूटी हुई रकम के साथ महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि बदमाश बैंक लूट के पैसों का बंटवारा करने के लिए जल शोधन संस्थान पर आ गए हैं और किसी अन्य साथी का इंतजार कर रहे हैं. मुखबिर की सूचना पर जल शोधन संस्थान यमुना नदी के किनारे से उक्त घटना में संलिप्त चार लुटेरों को लूटे हुए पैसों, बैंक कर्मियो के बैग, विड्रॉल वाउचर,  अवैध तमंचों व कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद पूछताछ में एक महिला का भी नाम सामने आया. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना की योजना में शामिल रही महिला राजो ( बुआ ) पत्नी रामवीर निवासी अमर कॉलोनी थाना हाईवे जनपद मथुरा को 14 मई की सुबह साढ़े सात बजे मछली फाटक फ्लाईओवर के नीचे से लूट के रुपयों के बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया.
एसएसपी ने यह भी बताया कि इस मामले में दो शातिर परविंदर और सम्राट गुर्जर अब भी फरार हैं. इन सभी ने मिलकर 15 दिन पहले बैंक लूट की योजना बनाई थी. लगातार रेकी करने के बाद बदमाशों ने सोमवार को ग्रामीण ऑफ आर्यावर्त बैंक शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस टीमों ने रात दिन कड़ी मेहनत कर इस घटना का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की. उन सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget