एक्सप्लोरर

शहीद हुए BSF जवान का मोबाइल की रोशनी में हुआ अंतिम संस्कार, नहीं थी बिजली की व्यवस्था

भारत- बांग्लादेश बॉर्डर पर 17 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन बीएसएफ के जवान विजय भान सिंह बांग्लादेशी जवान की गोली लगने के बाद शहीद हो गए थे. आज उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार बिजली की व्यवस्था नहीं रहने के कारण मोबाइल की रोशनी में किया गया.

लखनऊ: भारत- बांग्लादेश बॉर्डर पर 17 अक्टूबर को करवा चौथ वाले दिन विजय भान सिंह नाम के एक जवान शहीद हो गए थे. आज उनके पैतृक गांव फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र स्थित चमरौली में अंतिम संस्कार के दिन बड़ी प्रशासनिक चूक दिखी.

देश के लिए शहीद होने वाले जवान के अंतिम संस्कार के दौरान रात में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी. बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण मोबाइल फोन की रोशनी में अंतिम संस्कार किया गया. हालांकि, गांव में बिजली की व्यवस्था है लेकिन अंतिम संस्कार स्थल पर लाइट की व्यवस्था नहीं की गई थी.

इससे पहले शहीद के परिवार वाले और ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि जब तक शहीद के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, पेट्रोल पंप आवंटित करने और जवान का स्मारक बनाने की मांग पूरी नहीं होती है तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. मौके पर मौजूद जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शचीन्द्र पटेल ने आला अधिकारियों से बात कर परिजनों की तीनों मांगों को माने जाने का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद जवान का अंतिम संस्कार किया गया.

गौरतलब है कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विवाद सुलझाने गये बीएसएफ के गश्ती दल पर सरहद पार से की गयी गोलीबारी में जवान विजय भान सिंह शहीद हो गये थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद की पत्नी को 20 लाख रुपए और उनकी माता को पांच लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराने और शहीद के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.

जवान के साले का कहना है कि प्रशासन की तरफ से इस मसले पर सक्रियता नहीं दिखाई गई. उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था ग्रामीणों ने मिलकर की है. प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया गया. साले का कहना है कि उनकी पीसीएस मुख्य परीक्षा होने वाली थी लेकिन वह इस घटना के कारण परीक्षा में नहीं बैठ सके.

फिरोजाबाद के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि यूपी सरकार द्वारा घोषित 25 लाख रुपए की राशि शहीद जवान के परिजन के खाते में डाल दी गई है. उन्होंने कहा कि परिजनों की और भी मांगे हैं जिन्हें पूरे करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

कमलेश तिवारी मर्डर: हत्यारों की तलाश के लिए बनी 10 टीमें, सीएम बोले- किसी को बख्स नहीं जाएगा

यूपी में 'जगंल राज', तिवारी की हत्या के मामले में हो कार्रवाई- कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget