एक्सप्लोरर

यूपी: CM की दौड़ में मनोज सिन्हा सबसे आगे, कल विधायक दल की बैठक में लग सकती है मुहर- सूत्र

लखनऊ:  यूपी में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? इस सवाल के जवाब को लेकर सस्पेंस जारी है. लेकिन एबीपी न्यूज को पुख्ता सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि मोदी सरकार में संचार मंत्री मनोज सिन्हा सीएम की रेस में सबसे आगे निकल गए है.

कल लखनऊ में विधायक दल की बैठक

सूत्रों के हवाले से खबर है कि कल लखनऊ में होने वाली विधायक दल की बैठक में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मनोज सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रखेंगे. विधायक दल की बैठक में मौजूद केंद्रीय पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू और भूपेंद्र यादव मनोज सिन्हा के नाम पर विधायकों की सहमति लेंगे और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इसकी जानकारी देंगे. इसके बाद अमित शाह नए मुख्यमंत्री का एलान कर देंगे.

सीएम पद की रेस में आगे चल रहे मनोज सिन्हा के गांव में खुशी की लहर

चुनाव के बाद से ही मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही थी, उनमें राजनाथ सिंह के बाद मनोज सिन्हा का नाम लिया जा रहा था. लेकिन एबीपी न्यूज को जो जानकारी मिली है उसमें अब मनोज सिन्हा आगे हो गए हैं.

इसके पीछे वजह ये है कि मनोज सिन्हा पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं. कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी मनोज सिन्हा के नाम पर सहमति जता दी है.

कई मंत्री भी सिन्हा के नाम पर सहमत- सूत्र

बड़ी खबर ये भी है कि सीएम की रेस में सबसे आगे माने जा रहे गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा जल संसाधन मंत्री उमा भारती, पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री महेंद्र पांडे ने भी मनोज सिन्हा के नाम को हरी झंडी दे दी है.

मोदी सरकार में मंत्री हैं मनोज सिन्हा

सूत्र बता रहे हैं कि योग्यता के हिसाब से मुख्यमंत्री पद के लिए मनोज सिन्हा सबसे फिट उम्मीदवार माने जा रहे हैं. मनोज सिन्हा अभी मोदी सरकार में संचार के साथ साथ रेल राज्य मंत्री भी हैं. मंत्री के तौर पर उनका काम अच्छा माना जाता है. मनोज सिन्हा तीन बार गाजीपुर से सांसद रहे हैं. उन्होंने आईआईटी बीएचयू से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और बीएचयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं.

मनोज सिन्हा के मुख्यमंत्री बनने की संभावना इसलिए भी ज्यादा प्रबल मानी जा रही है, क्योंकि मोदी के राज में जहां जहां भी बीजेपी की सरकार बनी है ज्यादातर जगहों पर जाति-पाति देखकर सीएम का फैसला नहीं किया गया है.

महाराष्ट्र में ब्राह्मण जाति के देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा में गैर जाट के मनोहर लाल खट्टर और झारखंड में गैर आदिवासी रघुवर दास ऐसे तीन उदाहरण हैं जिन्हें परंपरा तोड़कर मुख्यमंत्री बनाया गया.

भूमिहार जाति से हैं मनोज सिन्हा

मनोज सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं जो यूपी में बहुसंख्यक नहीं है. यूपी में कुल आबादी के करीब एक से डेढ़ फीसदी ही भूमिहार हैं. अगर मनोज सिन्हा मुख्यमंत्री बनेंगे तो ऐसा दूसरी बार होगा जब कोई भूमिहार जाति का मुख्यमंत्री बनेगा. 56 साल पहले श्रीकृष्ण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री थे.

मनोज सिन्हा का भी बिहार कनेक्शन है उनकी ससुराल बिहार के भागलपुर में है. अब नजर कल लखनऊ में होने वाली विधायक दल की बैठक पर है, जिसमें औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी और इसके बाद अमित शाह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget