एक्सप्लोरर

नवाबों के शहर में होगा 'आम महोत्सव' का आयोजन, मिलेंगी आम की सात सौ किस्में

उत्तर प्रदेश में कितनी किस्म के आमों की पैदावार होती है इस बारे में सबको बताने के लिए 23 और 24 जून को लखनऊ के गोमतीनगर में इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तरीय 'आम महोत्सव-2018' का आयोजन किया जाएगा.

लखनऊ: आम के शौकिन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अगर आप तरह-तरह के आमों का स्वाद लेना चाहते हैं तो 23 जून को लखनऊ पहुंच जाएं. नवाबों के शहर में 'आम महोत्सव-2018' का आयोजन किया जा रहा है. ये महोत्सव  दो दिनों तक चलेगा जिसमें आम की करीब 700 प्रजातियां देखने को मिलेंगी.

 दशहरी, चौसा, लंगड़ा, सफेदा, बंबइया, बंगलौरा, तोतापरी, गुलाब खास, जर्दालू, फजली, समर बाहिश्त चौसा, नीलम, सुवर्ण रेखा, बंगनपल्ली, पैरी, मलगोवा, मल्लिका, अल्फांसो, आम्रपाली और जाने क्या क्या, जितने नाम उतनी ही तरह का स्वाद और खूश्बू. गर्मियों का आना फलों के राजा की आमद का पैगाम देता है और इसके कद्रदान मौसम खत्म होने से पहले अपनी पसंद का हर आम चख लेना चाहते हैं.

उत्तर प्रदेश में कितनी किस्म के आमों की पैदावार होती है इस बारे में सबको बताने के लिए 23 और 24 जून को लखनऊ के गोमतीनगर में इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तरीय 'आम महोत्सव-2018' का आयोजन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि आम महोत्सव में अलग अलग संस्थानों, विभागों और निजी उत्पादकों द्वारा आम की लगभग 700 प्रजातियों के नमूने प्रदर्शित किये जाएंगे.

उद्यान निदेशक डा. आर. पी. सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है. प्रदेश में लगभग 40 से 45 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है जो देश के कुल उत्पादन 184 लाख मीट्रिक टन का 23 प्रतिशत है.

उन्होंने बताया कि आम महोत्सव का मकसद लोगों में आम की उन्नत और उम्दा किस्मों के प्रति रूझान बढ़ाने के साथ साथ उन्हें आम की गुणवत्तापूण फसल हासिल करने की तकनीक से अवगत कराना है.

सिंह ने कहा कि आम महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन होने से आम उत्पादक प्रोत्साहित होंगे साथ ही उद्यान विभाग द्वारा संरक्षित एवं केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान द्वारा संरक्षित एवं विकसित नवीनतम प्रजातियों का भी आम उत्पादकों के लिए प्रदर्शन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि इस आयोजन से अन्य प्रान्तों में भी आम के और अधिक प्रभावी मोर्केटिंग को प्रोत्साहन मिलेगा और आम के विविध व्यंजन एवं प्रसंस्कृत उत्पाद उनके बारे में तमाम जानकारी के साथ उपलब्ध होंगे.

इस आम महोत्सव के दौरान एक संगोष्ठी के माध्यम से नयी तकनीकों के प्रचार के साथ ही देश के प्रगतिशील आम उत्पादकों को को अपनी तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए अवसर मिल सकेगा. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आम उत्पादकों/ क्रेता/ विक्रेताओं/निर्यातकों की बायर सेलर मीट का आयोजन कराकर मंच उपलब्ध कराया जाएगा ताकि आम और प्रोसेस्ड आम उत्पादों के प्रभावी मार्केटिंग की दिशा में काम किया जा सके. इस महोत्सव के आयोजन के जरिए राज्य की इस मुख्य बागवानी फसल की विविधता के बारे में आम-जन को अवगत कराते हुए इसकी नई किस्में ईजाद करने और पहले से मौजूद फसलों को और बेहतर बनाने के लिए हो रहे प्रयोगों पर प्रकाश डाला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस के नेता-मंत्री भी परेशान
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस के नेता-मंत्री भी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget