एक्सप्लोरर

बिहार: RJD में फूट पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया दावा- अभी कई विधायक भी थामेंगे एनडीए का दामन

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि आरजेडी के घर में बगावत का बिगुल बज चुका है. अगर हालात यही रहे तो आगामी चुनाव से पहले ही आरजेडी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा.

पटना: आरजेडी में टूट और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह तो ट्रेलर है, बहुत जल्द थोक के भाव में विधानसभा सदस्य भी एनडीए का दामन थामेंगे.

पांडेय ने कहा कि मंगलवार को घटी इस दल-बदल की घटना से न सिर्फ आरजेडी, बल्कि महागठबंधन के नेता भी सकते में हैं. ऐसे नेता अपने आशियाने की जुगत में एनडीए से लगातार संपर्क में हैं. कल तक महागठबंधन के साथी दल आरजेडी को आंखें दिखा रहे थे, लेकिन अब तो आरजेडी के घर में ही बगावत का बिगुल बज चुका है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो आगामी चुनाव से पहले ही सूबे से आरजेडी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. अभी तो सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की कुर्सी खतरे में है, चुनाव बाद इनके पुत्र तेजस्वी यादव को भी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी नसीब नहीं होगी.

मंगल पांडेय ने कहा कि आरेजडी के माननीय सदस्यों को एनडीए के 15 वर्षों के शासनकाल का परिणाम सामने दिख रहा है. पाला बदलने वाले विधान परिषद के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताया और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर धनबल और बाहुबल को तरजीह देने की बात कही.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विधान पार्षदों के टूटने के डर से आरजेडी इस कदर बौखलाई हुई है कि आज ही विधानमंडल की बैठक बुला ली है. आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धन-दौलत के बल पर हमारे पांच विधान पार्षद तोड़ लिए, लेकिन वह यह क्यों नहीं बताते कि तेजस्वी की कार्यशैली से उनके जैसे वरिष्ठ नेता और उनकी पार्टी के अधिकांश माननीय खुश नहीं हैं. दो दिन पूर्व ही आरजेडी के समर्पित नेताओं ने अपने को उपेक्षित मान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हंगामा कर संकेत दे दिया था कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद आरजेडी का क्या हश्र होने वाला है.

मंगल पांडेय ने कहा कि हमेशा संविधान और सुशासन की दुहाई देने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में अगर थोड़ी बहुत भी नैतिकता बची है तो वह पहले अपनी माताजी से विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दिलवाएं, क्योंकि विधानमंडल के उच्च सदन में उनकी कुर्सी के लिए जगह नहीं है. विधान परिषद के माननीय सभापति भी यह संकेत दे चुके हैं कि सदन में संख्या बल की कमी है, इसलिए नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं माना जा सकता. इसके लिए 10 फीसदी सदस्य अनिवार्य हैं.

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे पर कहा कि आरजेडी में कई सीनियर लीडर घुटन महसूस कर रहे हैं. ऐसे नेताओं को पार्टी के अंदर जो सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व से ऐसे नेता न सिर्फ आहत हैं, बल्कि दूसरे दरवाजे पर दस्तक दे अपनी संभावना तलाश रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

मुंबई: मजदूरों के पलायन ने उड़ाए ठेकेदारों के होश, वापस बुलाने के लिए भिजवा रहे विमान टिकट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
शहीद दिवस पर लगी पाबंदियों की महबूबा मुफ्ती ने की निंदा, PDP स्थापना दिवस समारोह में किया बदलाव
शहीद दिवस पर लगी पाबंदियों की महबूबा मुफ्ती ने की निंदा, PDP स्थापना दिवस समारोह में किया बदलाव
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget