एक्सप्लोरर

जल्द 'बनारस' के नाम से जाना जा सकता है 'मंडुआडीह रेलवे स्टेशन'

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया, "मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव है. मंत्रालय इस बारे में विचार कर रहा है. हमारे पास पहले से ही वाराणसी और काशी नाम पर स्टेशन हैं. बस बनारस नाम बाकी रह गया है."

नई दिल्ली: धार्मिक नगरी वाराणसी को जल्द ही 'बनारस' नाम का रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है. रेलवे मंत्रालय मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस रेलवे स्टेशन करने पर विचार कर रहा है.

मंडुआडीह, शहर के चार रेलवे स्टेशनों में से एक है. अन्य तीन वाराणसी जंक्शन (जिसे वाराणसी कैंट स्टेशन कहा जाता है), वाराणसी सिटी और काशी हैं.

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया, "मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव है. मंत्रालय इस बारे में विचार कर रहा है. हमारे पास पहले से ही वाराणसी और काशी नाम पर स्टेशन हैं. बस बनारस नाम बाकी रह गया है."

आम लोगों के बीच वाराणसी की तुलना में बनारस को अधिक प्रचलित माना जाता है. काशी, शहर का प्राचीन नाम है. कहा जाता है कि वाराणसी नाम शहर की दो नदियों, वरुणा और अस्सी के नामों को मिलाकर बना है.

मंडुआडीह, वाराणसी कैंट स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर है. यहीं पर डीजल लोकोमोटिव वर्क्‍स (डीएलडब्ल्यू) है जहां ट्रेन इंजन के पुर्जे बनते हैं.

रेलवे बोर्ड में राजभाषा सलाहकार दुष्यंत राय ने इस कदम का स्वागत किया है.शहर के निवासी दुष्यंत ने कहा, "बनारस नाम का अर्थ 'बना रहे रस' है. यह शब्द शहर की वास्तविक संस्कृति को दर्शाता है. बनारस में लोग हर चीज लुत्फ उठाते हैं, चाहे गीत-संगीत हो, पूजा-पाठ हो या मिष्ठान-पान."

वाराणसी संभाग के एक शीर्ष रेलवे अधिकारी ने बताया, "मंडुआडीह नाम सुनने में अच्छा नहीं लगता है और यह बनारस की विरासत से उतना नहीं जुड़ पाता है."

वाराणसी के पास स्थित मुगलसराय जंक्शन एक और महत्वपूर्ण स्टेशन है, जिसका नाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने के बाद अक्टूबर 2017 में बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget