एक्सप्लोरर

बिहार के बेगूसराय में फोन पर बात करने के बाद घर से निकले वार्ड सदस्य को बेरहमी से किया कत्ल

बिहार के बेगूसराय में वार्ड सदस्य की चाकू से गोदकर हत्या कर शव को मीरजापुर बांध के पास फेंक दिया गया. मामले के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक वार्ड सदस्य का शव बरामद किया गया. हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. हत्यारे ने वार्ड सदस्य की चाकू से गोदकर हत्या कर शव को मीरजापुर बांध के पास फेंक दिया था. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मामले की पुलिस तहकीकात कर रही है लेकिन अभी तक इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पुलिस के अनुसार खोदावंदपुर के निवासी और वार्ड सदस्य अजीत चौधरी गुरुवार रात को किसी से फोन पर बात करने के बाद घर से निकले थे. लेकिन समय बीत जाने के बाद भी वो लौट के नहीं आए तो परिवारवालों को चिंता हुई. इसके बाद घर के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की.

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुबह जब कुछ लोग घर से टहलने निकले तब लोगों की नजर बांध पर पड़े अजीत के शव पर पड़ी. शव पाए जाने के बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

खोदावंदपुर के थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि वार्ड सदस्य की चाकूओं से गोदकर हत्या की गई है. शरीर पर अनेक जख्मों के निशान पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

बिहार में अभी भी सस्ते नहीं हुए पेट्रोल और डीजल, ये है इसके पीछे की वजह ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे: बिहार में मौजूदा NDA बरकरार रहा तो मिलेंगी 31 सीटें देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget