एक्सप्लोरर

ममता का सीएम योगी पर निशाना, कहा- यूपी तो संभाल नहीं पा रहे और बंगाल घूम रहे हैं

बता दें कि आज बंगाल के पुरूलिया में रैली करेंगे. योगी का हेलिकॉप्टर दोपहर 2 बजे बोकारो में लैंड होगा, यहां से योगी आदित्यनाथ सड़क के रास्ते पुरुलिया जाएंगे. इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने योगी की सभा रद्द कर दी थी.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आर-पार की लड़ाई चल रही है. पहले हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति से इनकार के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ''करने दो योगी आदित्यनाथ को रैली. अपना यूपी तो संभाल नहीं पा रहे हैं, पुलिसवाले मारे जा रहे हैं, मॉब लिंचिंग हो रही है लेकिन वो यहां बंगाल घूम रहे हैं, घूमने दो.''

बता दें कि आज बंगाल के पुरूलिया में रैली करेंगे. योगी का हेलिकॉप्टर दोपहर 2 बजे बोकारो में लैंड होगा, यहां से योगी आदित्यनाथ सड़क के रास्ते पुरुलिया जाएंगे. इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने योगी की सभा रद्द कर दी थी. बीजेपी ने दावा किया था कि जिला प्रशासन उनके हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए अनुमति देने में टाल-मटोल कर रहा है.

बीजेपी पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है. पार्टी प्रदेश में इसके लिए 100 से अधिक रैली करने वाली है.

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, ''मैं आज पुरुलिया में आप सबके बीच इस आंदोलन की ध्वजा लेकर भ्रष्टाचारियों के गठबंधन के लिए चुनौती बनकर खड़ा होऊंगा."

योगी ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, ''मुझे अत्यंत दुःख है कि हमारा बंगाल, आज ममता बनर्जी जी और उनकी सरकार की अराजकता और गुंडागर्दी से पीड़ित है. अब समय है कि बंगाल को एक सशक्त लोकतांत्रिक आंदोलन के माध्यम से संविधान की रक्षा हेतु इस सरकार से मुक्त किया जाय.''

टीएमसी और बीजेपी के बीच रविवार को संघर्ष तब और तेज हो गया जब पश्चिम बंगाल सरकार ने यूपी के सीएम के हेलीकॉप्टर को उतरने और उत्तरी बंगाल में दो जनसभाएं करने की अनुमति नहीं दी.

रैली रद्द होने के बाद योगी आदित्यनाथ ने टेलीफोन पर रायगंज और बालुरघाटी की रैलियों को संबोधित किया. योगी ने तृणमूल सरकार को जनविरोधी करार दिया कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिन गिनती के रह गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget