एक्सप्लोरर

कल से ग्रेटर नोएडा के वेनिश मॉल खोलने की तैयारी, साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम शुरू

कवल उन्हीं मॉल को खुलने की इजाजत होगी जो कि कंटेनमेंट जोन से बाहर होंगे. ग्रेटर नोएडा के वेनिस मॉल में कोरोना को लेकर जगह-जगह नोटिस लगाए जाएंगे जिनमें नियमों की जानकारी दी जाएगी.

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा में सोमवार से सभी मॉल को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है. कोरोना वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन के बाद पहली बार ग्रेटर नोएडा के मॉलों को 8 जून से खोलने की इजाजत प्रशासन ने दी है. हालांकि, उन्हीं मॉलों को खोला जाएगा जो कंटेनमेंट जोन से बाहर होंगे. सरकार द्वारा कुछ गाइडलाइंस बनाई गई हैं जिनके आधार पर ही मॉल खोलने की इजाजत दी जाएगी.

सोमवार से खुलने वाले नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सभी मॉल में तैयारियां शुरू हो गई हैं. मॉल के अंदर साफ-सफाई की जा रही है और सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है. ग्रेटर नोएडा के वेनिश मॉल में भी जगह-जगह साफ सफाई की जा रही है.

ग्रेटर नोएडा के वेनिश मॉल में लोगों की भीड़ जमा होती थी लेकिन आज इस मॉल में कोरोना के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है. वेनिश मॉल में जगह-जगह साफ-सफाई की जा रही है. क्योंकि 21 मार्च के बाद से ही सभी मॉल कोविड-19 के चलते बंद किए गए थे. मॉल खोलने के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी किए गए हैं उन्हें को पूरा करने पर ही वे खोले जा सकेंगे.

ग्रेटर नोएडा के वेनिश मॉल में जगह-जगह लोगों को कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर नोटिस लगाए जाएंगे. जैसे की बगैर मास्क के मॉल के अंदर एंट्री नहीं हो सकेगी. मॉल के एंट्री गेट पर लोगों पहले सैनिटाइज किया जाएगा फिर उसके बाद थर्मल स्कैनिंग से टेंपरेचर मापा जाएगा अगर उनकी बॉडी का टेंपरेचर सही नहीं पाया जाता तो उन्हें वापस घर भेज दिया जाएगा.

मॉल में आने वाले लोगों के एंड्राइड मोबाइल में आरोग्य सेतू एप होना भी जरूरी होगा वरना मॉल में अंदर एंट्री नहीं मिल पाएगी. लिफ्ट के अंदर दूरी बनाकर खड़े रहना होगा. लिफ्ट के अंदर ऑपरेटर मौजूद रहेंगे. एस्क्लेटर पर भी दूरी बना कर लोग चल सकेंगे.

मॉल के मुख्य द्वार पर गोले बनाए जाएंगे जिससे की 2 गज की दूरी बनी रहे. मॉल के ट्रायल रूम-चेंजिंग रूम भी पूरी तरह से बंद रहेंगे. मॉल के अंदर कहीं पर भी नहीं बैठा जा सकेगा. मॉल के अंदर किसी भी चीज को टच नहीं किया जा सकता है. वहीं 60 साल से अधिक के बुजुर्गों और 10 साल से छोटे बच्चों को मॉल के अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी. इस उम्र के लोगों को घर वापस भेज दिया जाएगा. मॉल के अंदर कुछ निशान बनाए जाएंगे. वही सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार ही लोग मॉल के अंदर शॉपिंग और घूम सकेंगे. इन्हीं नियमों के अनुसार मॉल संचालक अपना मॉल खोल सकेंगे.

हरियाणाः गुड़गांव, फरीदाबाद में शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे: अनिल विज 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
शिमला: पूर्व SSP संजीव कुमार गांधी पर केस, सरकारी फंड से गड़बड़ी का आरोप
शिमला: पूर्व SSP संजीव कुमार गांधी पर केस, सरकारी फंड से गड़बड़ी का आरोप
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget