एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में एक और एक्टर ने की खुदकुशी, प्रेक्षा मेहता ने इंदौर में लगाई फांसी

अभि‌नेत्री प्रेक्षा मेहता ने लॉकडाउन के दौरान सोमवार की रात को इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. हॉस्पिटल ले जाते ही अभिनेत्री को मृत घोषित कर दिया गया.

मुम्बई : 'क्राइम पेट्रोल', 'लाल इश्क' और 'मेरी दुर्गा' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं अभि‌नेत्री प्रेक्षा मेहता ने सोमवार की रात को इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि प्रेक्षा के पिता वो पहले शख्स थे, जिन्होंने सुबह अपनी बेटी को कमरे में फांसी से झूलते हुए देखा. अस्पताल ले जाते ही प्रेक्षा को मृत घोषित कर दिया गया. प्रेक्षा महज 25 साल की थीं और वो एक साल पहले ही मुम्बई आई थीं.

गौरतलब है कि प्रेक्षा ने खुदकुशी करने से पहले अपनी आखिरी इंस्टा स्टोरी में लिखा था "सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना." लेकिन किसी को नहीं पता था प्रेक्षा ने इस पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी को खत्म करने को लेकर कोई संकेत दिया है.

लॉकडाउन में एक और एक्टर ने की खुदकुशी, प्रेक्षा मेहता ने इंदौर में लगाई फांसी

उल्लेखनीय है कि दो हफ्ते पहले टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मनमीत के बाद लॉकडाउन के दौरान खुदकुशी करनेवाली प्रेक्षा दूसरी एक्टर हैं. प्रेक्षा एक थिएटर एक्टर भी थीं और उन्हें डांस का भी बेहद शौक था.

फिलहल प्रेक्षा की मौत की वजहों के कारणों को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन उनकी खुदकुशी के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि शायद लॉकडाउन में काम नहीं होने के चलते ही प्रेक्षा ने आत्महत्या की होगी.

प्रेक्षा मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा की पास आउट थीं. उनके साथ स्कूल में अभिनय सीखने वाले और थिएटर आर्टिस्ट पुनीत तिवारी ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "प्रेक्षा लॉकडाउन लागू होने के कुछ ही दिन पहले इंदौर अपने घर लौट गयीं थीं. उसका ताल्लुक एक बेहद अच्छे व संपन्न घर से था. ऐसे में उसकी आत्महत्या की खबर बेहद चौंकानेवाली है. वो एक बेहद हंसमुख और जिंदादिल लड़की थी." 'लाल इश्क' और 'मेरी दुर्गा' जैसे सीरियल के निर्माता प्रदीप कुमार ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हालांकि मैं प्रेक्षा से कभी नहीं मिला, लेकिन प्रेक्षा की खबर सुनकर मैं बेहद स्तब्ध हूं."

यह भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए एक शख्स ने सोनू सूद से लगाई गुहार, एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब अब एनिमेशन के अंदाज में नजर आएगा सलमान खान का चुलबुल पांडे वाला अंदाज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget