एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: 3 दिन का नवजात Coronavirus से संक्रमित, पूरे राज्य में हालात बेहद गंभीर

जिस पलंग पर बच्चे की मां को रखा गया उस पर पहले एक कोरोना पॉजिटिव मरीज था.वहीं महाराष्ट्र पुलिस कर रही है निजामुद्दीन मरकज से लौटे 450 लोगों की तलाश.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की महामारी के चलते हालात लगातार नाजुक होते जा रहे हैं. रोजाना कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. महाराष्ट्र इस महामारी से प्रभावित सबसे बड़ा राज्य बन गया है. वहीं सबसे अधिक डराने वाली बात है कि एक 3 साल ने नवजात में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है

कोरोना पॉजिटिव मरीज के बेड पर ही करा दी थी बच्चे की डिलीवरी

इस खबर ने सबको चौंका दिया है. बच्चे का जन्म मुंबई के उपनगर चेंबूर के एक अस्पताल में हुआ था. जिस पलंग पर बच्चे की मां को रखा गया उस पर पहले एक कोरोना पॉजिटिव मरीज था. इस वजह से मां और बच्चे दोनो ही कोरोना पॉजिटिव हो गये. दोनो का कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा है. पिता का टेस्ट नेगेटिव आया है. लेकिन एहतियात के तौर पर उसे भी क्वारंटाइन करके रखा गया है. पिता का आरोप है कि चेंबूर वाले अस्पताल की लापरवाही की वजह से उसके नवजात बच्चे और पत्नी को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ.

धारावी में कर्फ्यू का पालन करा रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव

वहीं, मुंबई के धारावी इलाके में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत से भी हडकंप मच गया है. अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि इसे वायरस ने कैसे अपनी गिरफ्त में ले लिया. पता चला है कि न तो इसकी ट्रेवल हिस्ट्री थी और नहीं इस व्यक्ति ने किसी बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. बताया जाता है कि अपनी मौत से 3-4 दिनों पहले तक ये इलाके में घूम रहा था और लोगों से मिलजुल रहा था. इस जानकारी ने प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है. न केवल मृत शख्स के साथ रहने वाले 5 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है बल्कि जिस इमारत में वो रहता थाउसे भी पूरी तरह से सील कर दिया है.

धारावी से कोरोना के मरीज का मिलना बेहद गंभीर बात है क्योंकि धारावी एशिया की सबसे बडी झुग्गी बस्ती है. यहां 2 वर्ग किलोमीटर के दायरे में 7 लाख लोग रहते हैं. इस इलाके में पुलिस को कर्फ्यू लागू करने में भी दिक्कत आ रही है. बुधवार को जब सड़क पर घूम रहे कुछ लड़कों को पुलिस ने रोका तो उनपर पथराव कर दिया गया. सभी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है. एक व्यक्ति की पहचान भी हो गई है.

वहीं महाराष्ट्र पुलिस ऐसे करीब 450 लोगों की तलाश में जुटी हुई है जो कि निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए थे. बताया जाता है कि राज्य में ऐसे 4 लोगों की मौत कोरोना ग्रस्त होने की वजह से हो गई है. दक्षिण मुंबई के कुछ इलाकों से भी मरकज में गये लोगों की शिनाख्त हुई है और उनके अस्पताल ले जाया गया है.

यहां पढ़ें

पीएम मोदी ने राज्यों के CM से की चर्चा, कहा- टेस्ट, ट्रेसिंग, आइसोलशन और क्वॉरन्टीन पर हो मुख्य फोकस

लॉकडाउन को लेकर अरुणाचल के CM ने किया PM मोदी के हवाले से ट्वीट, फिर किया डिलीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'

झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget