एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: रबी के सीजन में बुवाई के वक्त यूरिया की भारी किल्लत, किसानों में हाहाकार

मध्य प्रदेश में औसत से 30 से 40 फीसद ज्यादा बारिश होने की वजह से हर किसान रबी फसलें अधिक से अधिक लेना चाहता है, जिसके लिये उसे यूरिया चाहिए. कमलनाथ सरकार कह रही है कि केन्द्र का रवैया सौतेला है जो आवंटन में कटौती कर रही है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में रबी के सीजन में बुवाई के वक्त यूरिया की भारी किल्लत सामने आ रही है. इधर राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र मांग के मुताबिक यूरिया नहीं दे रहा है. तो विपक्ष इसे सरकार की नाकामी बता रहा है. हालांकि सरकार ने भरोसा दिया है कि वो यूरिया की कमी नहीं होने देगी. लेकिन हालात ये हैं कि कहीं थाने से यूरिया बिक रही है तो कहीं नाराज किसान सड़क जाम कर रहे हैं.

विदिशा जिले के शमशाबाद में मार्केटिंग डिपार्टमेंट से किसानों को यूरिया बांटा जा रहा था, लेकिन किसानों ने देखा कि ट्रक में सिर्फ 50 से 60 बोरी खाद बचा है और किसान सैंकड़ो की संख्या में उपस्थित हैं. इसके बाद अफरा तफरी मच गई और कुछ किसानों ने खाद की बोरियां उठाई और चल दिए. मार्केटिंग के कर्मचारी भी उनको देखते रह गये और कुछ कह नहीं पाए.

ऐसा ही मामला सागर, खंडवा, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, सीहोर, अशोकनगर जैसे कई ज़िलों से भी आया. सागर में तो किसानों ने नाराज होकर चक्काजाम तक कर दिया. किसानों का ये भी आरोप है कि दुकानदार यूरिया के साथ जबरन सल्फर, डीएपी बेच रहे हैं. 268 रुपए का यूरिया 350 से लेकर 500 रुपए प्रति कट्टा बेचा जा रहा है.

मध्य प्रदेश में औसत से 30 से 40 फीसद ज्यादा बारिश होने की वजह से हर किसान रबी फसलें अधिक से अधिक लेना चाहता है, जिसके लिये उसे यूरिया चाहिए. राज्य ने इस वजह से केंद्र सरकार से रबी सीजन के लिए 18 लाख मीट्रिक टन यूरिया देने की मांग रखी थी. लेकिन काफी चर्चा के बाद भी दो लाख 60 हजार मीट्रिक टन मांग घटाकर पूरे सीजन के लिए कोटा 15 लाख 40 हजार मीट्रिक टन तय कर दिया. अक्टूबर में 4,25,000 मीट्रिक टन की मांग थी, लेकिन मिला 2,98,000 मीट्रिक टन. नवंबर में राज्य सरकार ने 4,50,000 मीट्रिक टन मांगा तो 4 लाख मीट्रिक टन खाद मिला.

कमलनाथ सरकार कह रही है कि केन्द्र का रवैया सौतेला है जो आवंटन में कटौती कर रही है. तो वहीं बीजेपी का आरोप है कि सरकार ने योजना नहीं बनाई और सरकार जान बूझकर किसानों को परेशान कर रही है. सरकार का कहना है कि पिछले साल से ज़्यादा यूरिया इस बार बांटा है. कुछ रैक अभी परिवहन में हैं. जिलों में पहुंचने से हालात सुधरेंगे तब तक किसान धीरज रखें.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: पाकिस्तान से भागकर आये हिन्दू शरणार्थियों की जिंदगी बेहद मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चूरू चुनाव: बीजेपी ने पति और पत्नी को दिया टिकट, दोनों को जीत का भरोसा
चूरू चुनाव: पराक्रम सिंह और कनिका सिंह मैदान में, कहा- जनता पर है विश्वास
यमुनानगर: गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद उठा आग का ग़ुबार, जान बचाकर भागे लोग
यमुनानगर: गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद उठा आग का ग़ुबार, जान बचाकर भागे लोग
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget