एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, दो बार के विधायक ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

इससे पहले भी शर्मा कांग्रेस पार्टी में रह चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस छोड़कर ही बीजेपी ज्वाइन की थी और उसी के टिकट पर तेंदूखेड़ा से विधानसभा पहुंचे थे.

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. मंगलवार को पार्टी के मौजूदा विधायक संजय शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. शर्मा ने इंदौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. संजय शर्मा नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा सीट से विधायक हैं.

बता दें कि इससे पहले भी शर्मा कांग्रेस पार्टी में रह चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस छोड़कर ही बीजेपी ज्वाइन की थी और उसी के टिकट पर तेंदूखेड़ा से विधानसभा पहुंचे थे. अब राहुल गांधी की मौजूदगी में शर्मा की कांग्रेस में घर वापसी कराई गई है. वो दो बार के विधायक हैं.

टिकट कटने के डर से छोड़ी बीजेपी खबरों की मानें तो बीजेपी में ऐसी चर्चा चल रही थी कि इस बार संजय शर्मा का टिकट कट सकता है. उनकी जगह पर किसी और को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है.

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में चार दिग्गज सांसदों के नाक की लड़ाई बना विधानसभा चुनाव, दांव पर है सियासी साख

कांग्रेस में वापसी के साथ ही शर्मा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 'बीजेपी में मेरा दम घुट रहा था इसलिए पार्टी छोड़ दी.'

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget