एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: चुनावी सरगर्मी हुई तेज, कल से बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 16 से 25 नवंबर के बीच पांच दिन मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर से मध्य प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. पीएम मोदी 16 से 25 नवंबर के बीच पांच दिन मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे शहडोल और शाम 05.05 बजे ग्वालियर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 18 नवंबर को छिंदवाड़ा और इंदौर में, 20 नवंबर को झाबुआ और रीवा में, 24 नवंबर को मंदसौर और छतरपुर में और 25 नवंबर को विदिशा और जबलपुर जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी की छवि का फायदा उठाकर बीजेपी चौथी बार प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिये पुरजोर प्रयास कर रही है. प्रदेश के दोनों मुख्य दलों बीजेपी और कांग्रेस की नजर मोदी के प्रदेश के चुनावी दौरों पर हैं.

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने दावा किया कि प्रदेश में मोदी के चुनावी दौरों से कोई असर नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पिछले 15 सालों के शासन के कारण जनता में प्रबल सत्ता विरोधी लहर चल रही है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली है.

मध्य प्रदेश: 'सत्ता की चाबी' माने जाने वाले मालवा-निमाड़ में 18 नवंबर से चुनावी मोर्चा संभालेंगे पीएम मोदी

वहीं बीजेपी प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करिश्माई नेता हैं और उनके प्रदेश में चुनावी दौरों के बाद बीजेपी को बहुत फायदा होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस बार 'अबकी बार 200 पार' का लक्ष्य रखा है. मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट में बवाल, विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही
रांची प्रोटेस्ट में बवाल, विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?
लुधियाना में सड़क बनी मौत का गड्ढा! 20 फीट गहरे गड्ढे से सिस्टम पर उठे सवाल
लुधियाना में सड़क बनी मौत का गड्ढा! 20 फीट गहरे गड्ढे से सिस्टम पर उठे सवाल
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दिपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दिपके ने बताया

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget