एक्सप्लोरर

कांग्रेस के अहंकार को खत्म करने के लिये जरूरी है उसका एक भी नुमाइंदा नहीं जीते: पीएम मोदी

मोदी ने जनता को याद दिलाया कि केन्द्र और प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार होने से पिछले साढ़े चार साल में यहां तेजी से विकास हुआ है.

रीवा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से कहा कि कांग्रेस के अहंकार को समाप्त करने के लिये जरूरी है कि कांग्रेस का एक भी नुमाइंदा नहीं जीत पाए. मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. रीवा में बीजेपी के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''मैं आपसे आग्रह करने आया हूं कि कांग्रेस का एक भी नुमाइंदा जीतना नहीं चाहिये. ये कांग्रेस का अंहकार है किसी की परवाह नहीं करना, अनाप शनाप और हर किसी का अपमान करना. ये जो उनका अहंकार है, उस अहंकार को चूर-चूर करने के लिये 28 नवंबर एक मौका है.''

मोदी ने जनता को याद दिलाया कि केन्द्र और प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार होने से पिछले साढ़े चार साल में यहां तेजी से विकास हुआ है. जबकि इससे पहले शिवराज सरकार को केन्द्र की यूपीए सरकार से हर दिन अपने हकों के लिये लड़ाई लड़नी पड़ी. उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को वोट डालने से पहले कांग्रेस के 55 साल और 15 साल के बीजेपी शासन को पल भर के लिये याद कर लीजिये.

पीएम मोदी ने दिल्ली पर राज करने वाले शासकों की चार पीढ़ियों का शासन समाप्त होने को स्मरण करते हुए कहा, ‘‘मुझे दिल्ली में लोग कहते हैं कि दिल्ली की एक विशेषता है. सतयुग देख लो, त्रेतायुग देख लो, मुगल सल्तनत देख लो, कहते हैं दिल्ली को एक ऐसा श्राप है कि किसी की कितनी ही सल्तनत बड़ी क्यों न हो, लेकिन चौथी पीढ़ी आने के बाद वह समाप्त हो जाती है. चौथी पीढ़ी के आगे किसी का कुछ बचता ही नहीं है. कांग्रेस का भी वही हाल हुआ है. वह अब चौथी पीढ़ी पर अटकी हुई है, अब बचने वाली नहीं है.''

प्रधानमंत्री ने देश के 1.25 करोड़ लोगों को अपना परिवार बताते हुए कहा, ''आपके पुरषार्थ और संकल्प से मैं जुड़ा हुआ हूं. आप 10 घंटे तो मैं 11, आप 14 घंटे तो मैं 15 घंटे काम करूंगा. परिवार का मुखिया जिस प्रकार परिवार की भलाई के लिये अपने आप को खपा देता है, मैं भी 1.25 करोड़ देशवासियों के अपने परिवार की भलाई के लिये पल-पल, तिल-तिल अपने आप को खपाता रहा हूं और मैं उसमें कमी नहीं आने दूंगा. इस बात का आपको विश्वास दिलाता हूं.''

मध्य प्रदेश: राहुल गांधी के कर्ज माफी के वादे पर पीएम मोदी का पलटवार, बोले- कर्नाटक में किसानों को भेजा जा रहा है वारंट

पीएम मोदी ने सवाल किया कि क्या 55 साल में कांग्रेस को सूरज नहीं दिखा. कांग्रेस के 55 साल के शासन काल में प्रदेश में केवल 30 मेगावाट ग्रीन एनर्जी का उत्पादन होता था जबकि बीजेपी के 15 साल के शासन काल में 4000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादित होने लगी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget