एक्सप्लोरर

नवजोत सिंह सिद्धू का पीएम पर हमला, कहा- मोदी लहर अब कहर बन गई, जहर बन गई

कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रैली करने पहुंचे सिद्धू ने अपने पाकिस्तान दौरा पर उठे सवाल का जवाब दिया और राफेल सौदे को लेकर सवाल उठाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी लहर अब लोगों के लिए कहर बन गई है, जहर बन गई है.

भोपालः अपने धारदार भाषण शैली और शब्दबाण के लिए जाने जाने वाले कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मध्य प्रदेश की चुनावी रैली में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी लहर अब कहर बन गई, जहर बन गई. सिद्धू का कहना था कि अब मोदी साहब सिर्फ पूंजीपतियों की कठपुतली बन कर रह गए हैं.

खास बात ये है कि सियासी खेल में सिद्धू स्टार प्रचारक की भूमिका में होते हैं और उनके शानदार भाषण शैली के कारण उनके अभियान को खूब सुर्खियां मिलती हैं और लोगों का बड़ा जमावड़ा भी होता है, सिद्धू जब किसी की तारीफ करते हैं तो समा बांध देते हैं और जब हमलावर होते हैं बखिया उधेड़ देते हैं.

आज भले ही वो पीएम मोदी की बखिया उधेड़ रहे हो, लेकिन चंद महीने पहले तक शहर-शहर घूमकर, रैलियां कर नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए माहौल तैयार करते थे और तब भी उनकी शैली आज जैसी होती थी. क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ही हमला बोला. सिद्धू ने कहा कि 2014 की मोदी लहर अब लोगों के लिए कहर बन गई है. जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ''2014 की मोदी लहर अब आम आदमी के लिए कहर बन गई है, जहर बन गई है. मोदी साहब सिर्फ पूंजीपतियों की कठपुतली बन कर रह गए हैं.''

कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रैली करने पहुंचे सिद्धू ने अपने पाकिस्तान दौरा पर उठे सवाल का जवाब दिया और राफेल सौदे को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ''वह मिलन रंग लाई, वो तो 15-16 करोड़ लोगों के लिए अमृत सिध हुई. कम से कम वो राफेल डील तो नहीं थी.''

बता दें कि सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने इस्लामाबाद पहुंचे थे. इस दौरान वह पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिले थे. उनके इस दौरे के बाद बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेताओं ने सवाल उठाए थे.

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धू बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर (पूर्व) क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. जिसके बाद इन्हें कला, पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया.

बता दें कि सूबे में 230 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 28 नवंबर को मतदान होंगे. वोटों की गिनती 11 दिसंबर को की जाएगी. राज्य में दोनों पार्टियों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई जाए.

मध्य प्रदेश: कमलनाथ बोले- 90 फीसद मुसलमानों का वोट नहीं पड़ा तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget