एक्सप्लोरर

शिवराज के गढ़ बुधनी में कमलनाथ बोले- कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए बेताब हूं

कांग्रेस सत्ता से बीजेपी को हटाने के लिए तमाम कोशिश कर रही है और विधानसभा की 230 सीटों के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार कर रही है.

बुधनी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को बड़ा मुकाबला बताते हुए कहा कि वह राज्य में अपनी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए बेताब हैं. कांग्रेस पांच करोड़ मतदाता वाले इस विशाल राज्य में साल 2003 से सत्ता से बाहर है. बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था. कांग्रेस सत्ता से बीजेपी को हटाने के लिए तमाम कोशिश कर रही है और विधानसभा की 230 सीटों के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार कर रही है.

बीजेपी ने राज्य में विधानसभा के अंतिम चुनाव में 44.88 फीसदी वोट के साथ 165 सीटें जीती थी जबकि 42.67 फीसदी वोट के साथ कांग्रेस को महज 58 सीटें मिली थी. प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और अपनी पार्टी के महत्वपूर्ण प्रचारक कमलनाथ ने कहा कि वह पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए बेताब हैं.

कमलनाथ ने इस सवाल का सीधा जवाब देने से परहेज किया कि चुनाव जीतने पर क्या उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है? कांग्रेस के उम्मीदवार अरूण यादव के समर्थन में बुधनी विधानसभा सीट पर अपनी पहली प्रचार रैली में उन्होंने कहा, ''यह किस तरह होगा, इस बारे में (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधीजी फैसला करेंगे.'' मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से बीजेपी उम्मीदवार हैं और पारंपरिक रूप से इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है . अरूण यादव प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं और कुछ महीने पहले ही दिल्ली में पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के नेतृत्व में बदलाव किया था.

राज्य में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद कमलनाथ ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर सरकारी परिसरों में आरएसएस की शाखा आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए पार्टी के घोषणापत्र से छिड़े विवाद को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया. बीजेपी के कुछ नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहती है. इस पर कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी केवल प्रोटोकॉल लागू करना चाहती है कि जो शिवराज के पहले बीजेपी के दो मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान लागू था.

कमलनाथ ने कहा, ''वे (बीजेपी) झूठ बोलकर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि हम आरएसएस पर प्रतिबंध लगाएंगे. मैंने कहा है कि हम केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक और उमा भारती और बाबूलाल गौर के समय में जो लागू था उसे लागू करेंगे.''

मध्य प्रदेश: राहुल गांधी के कर्ज माफी के वादे पर पीएम मोदी का पलटवार, बोले- कर्नाटक में किसानों को भेजा जा रहा है वारंट

यह पूछा गया कि क्या यह ऐसा मुकाबला है जहां कांग्रेस की साख का फैसला होगा. इस पर कमलनाथ ने कहा, ''राजनीति में करो या मरो कुछ नहीं होता लेकिन निश्चित तौर पर समाज के हर तबके को ठगने वाली इस सरकार को बेनकाब करने के लिए यह बड़ा मुकाबला है.'' नौ बार संसद के लिए चुने जा चुके 72 साल के नेता ने कहा, ''आज सवाल है कि लोग किसपर भरोसा करते हैं और मेरा मानना है कि शिवराज सिंह चौहान जी और मोदीजी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के प्रति लोगों का भरोसा खत्म हो चुका है.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget