एक्सप्लोरर

MP चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस लिस्ट को मिलाकर अब तक कांग्रेस ने 230 सीटों में से 171 सीटों पर अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं. बुधनी से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कौन चुनाव लड़ेगा ये अभी तक तय नहीं हुआ है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. दूसरी सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. बता दें कि शनिवार को ही कांग्रेस ने 155 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट को मिलाकर अब तक कांग्रेस ने 230 सीटों में से 171 सीटों पर अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं.

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में भोपाल की नरेला सीट से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के समर्थक महेन्द्र सिंह चौहान को टिकट दिया गया है. कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के विजयी उम्मीदवारों पर फिर भरोसा जताया गया है. राजनगर से विधायक विक्रम सिंह को फिर उतारा गया है जिनके बीजेपी में जाने की खबर चल रही थी. हालांकि कांग्रेस में इंदौर के नामों पर उलझन बरकरार है. बुधनी से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कौन चुनाव लड़ेगा ये अभी तक तय नहीं हुआ है.

पहली लिस्ट में इनके घोषित हुए थे नाम

पहली लिस्ट में भोपाल की उत्तर सीट से आरिफ अकील, चुरहट से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, भोपाल दक्षिण पश्चिम से पीसी शर्मा, राउ से जीतू पटवारी, सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को झाबुआ से, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी काला पीपल से, भोजपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को आगर सीट से टिकट मिला है.

इसके साथ ही पूर्व सांसद विजयलक्ष्मी साधो को महेश्वर से और दिग्विजय सिंह के भाई पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा से टिकट दिया गया है. दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और भतीजे प्रियव्रत सिंह को भी टिकट मिला है.

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 177 सीटों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. बीजेपी की पहली लिस्ट के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट चुनाव लड़ेंगे. पहली लिस्ट में बीजेपी के मौजूदा 27 विधायकों के टिकट कट गए हैं.

मध्य प्रदेश: कांग्रेस के टिकट बंटवारे में दिग्विजय की बल्ले-बल्ले, बेटे-भाई-भतीजे को मिला टिकट

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. विधानसभा की 230 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 165 सीटों पर जीत के साथ सत्ता पर अपना कब्जा जारी रखा था. कांग्रेस महज़ 58 सीटें ही जीत पाई थी. राज्य में मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget