एक्सप्लोरर

कम्प्यूटर बाबा का संकल्पः शिवराज को हटाना है, कांग्रेस को लाना है

नर्मदे संसद में आचार्य प्रमोद कृष्णम और कम्प्यूटर बाबा ने मोदी सरकार एवं प्रदेश की बीजेपी सरकारों पर जमकर निशाना साधा. आचार्य कृष्णम ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने जनता से वादा खिलाफी की है. इस बार इस सरकार को गिराना होगा और कांग्रेस को आगे लाना होगा.

जबलपुर: संतों के सम्मेलन ''नर्मदे संसद'' में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ''मां नर्मदा के साथ अन्याय करने वाला कलयुगी पुत्र'' और ''साधु संतों के साथ धोखा करने वाला व्यक्ति'' करार देते हुए उन्हें पद से हटाने के लिये विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया गया. संत सम्मेलन ''नर्मदे संसद'' का आयोजन पटदर्शन संत समिति के अध्यक्ष संत कम्प्यूटर बाबा की अगुवाई में यहां ग्वारीघाट क्षेत्र में किया गया था. नर्मदे संसद में शिरकत करने अन्य प्रदेशों के भी संत पधारे थे.

नर्मदे संसद में आचार्य प्रमोद कृष्णम और कम्प्यूटर बाबा ने मोदी सरकार एवं प्रदेश की बीजेपी सरकारों पर जमकर निशाना साधा. आचार्य कृष्णम ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने जनता से वादा खिलाफी की है. इस बार इस सरकार को गिराना होगा और कांग्रेस को आगे लाना होगा. यदि कांग्रेस वादा खिलाफी करेगी, तो पांच साल बाद उसे भी गिरा दिया जाएगा.

बाबा ने कहा, ''सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता. हमें इन्हें दिखाना है, तुम हमारी ही दम पर थे. इसलिए ये जरूरी हो गया है, इनको आईना दिखाया जाए.'' संतों ने कहा कि बुधनी में नर्मदा स्वच्छता अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने संतों के साथ चर्चा में कहा था कि मां नर्मदा के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होगा. रेत माफिया से नर्मदा नदी को बचाने और उनके संरक्षण का आश्वासन संत समाज को दिया था. मुख्यमंत्री बाद में मुकर गये और अपने रिश्तेदारों से मां नर्मदा का सीना छलनी करवाते रहे.

संतों के मुताबिक, शिवराज ने नर्मदा आयोग के गठन का झूठा दिलासा भी दिया था. स्वयं को नर्मदा पुत्र कहने वाले मुख्यमंत्री कलयुगी पुत्र की तरह मां नर्मदा को बेच रहे हैं. संतों को राजनीति से दूर करने का षडयंत्र भी रचा,जिससे नर्मदा की सच्चाई जनमानस तक नहीं पहुंच सके.

सभी संतों ने इन बातों से नाराज होकर सत्ता परिवर्तन की ठान ली है. गौरतलब है कि अप्रैल में प्रदेश सरकार ने नामदेव त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा सहित पांच संतों को मंत्री का दर्जा प्रदान किया था. कुछ माह बाद कम्प्यूटर बाबा ने मंत्री दर्जा से इस्तीफा दे दिया था.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस 'बिना दूल्हे की बारात', जीत का चौका मारेगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget