एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: उम्र 75 पार लेकिन टिकट के लिए 'दिल है कि मानता नहीं'

विधानसभा से लेकर संसद तक में राजनीति का इनका लंबा इतिहास रहा है. उम्र 70 के पार जा चुकी है लेकिन इस उम्र में भी सत्ता का मोह इनका पीछा नहीं छोड़ रहा है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में बीजेपी दफ्तर के बाहर टिकट मांगने वाले नेताओं की भीड़ लगी है. इस भीड़ में सबसे ज्यादा संख्या उन नेताओं की है जो 70 साल से ज्यादा उम्र के हो चुके हैं. पार्टी युवा चेहरों को आगे करना चाहती है लेकिन इन बुजुर्ग नेताओं को किनारे करने में बीजेपी को नाको चने चबाने पड़ रहे हैं. 70 साल से ज्यादा उम्र के ये नेता मध्य प्रदेश बीजेपी के वो चहरे हैं जिन्होंने भोपाल से दिल्ली तक की सियासत देखी है. विधानसभा से लेकर संसद तक में राजनीति का इनका लंबा इतिहास रहा है. उम्र 70 के पार जा चुकी है लेकिन इस उम्र में भी सत्ता का मोह इनका पीछा नहीं छोड़ रहा है.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रामकृष्ण कुसमारिया का है जिनकी उम्र 76 साल है. पांच बार सांसद और और एक बार शिवराज की कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं. लेकिन इस उम्र में भी टिकट की दावेदारी ठोकने ये पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं.

टिकट की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों में 78 साल के सरताज सिंह भी हैं. सरताज पांच बार संसद में बैठ चुके हैं और दो बार शिवराज सरकार के मंत्री रहे हैं. बीजेपी में सरताज सिंह सरीखे बुजुर्ग नेताओं की एक लंबी-चौड़ी फेहरिस्त है.

बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री 78 साल के बाबूलाल गौर भी भोपाल के गोविंदपुरा सीट से टिकट के लिए अड़े हैं. शिवराज सरकार में 75 साल की कैबिनेट मंत्री कुसुम मेहदेले भी चुनाव लड़ना चाहती हैं. 73 साल के रूस्तम सिंह और कैबिनेट मंत्री जयंत मलैया भी मैदान में डटे हैं.

हालांकि बीजेपी में एक धड़ा ऐसा भी है जो नौजवान चेहरों की जगह बुजुर्ग लेकिन जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देने के पक्ष में है. अब बीजेपी के लिए चुनौती दोहरी है क्योंकि सत्ता बरकरार रखने के लिए पार्टी को जीत और उम्र दोनों में तालमेल बिठाना है.

मध्य प्रदेश: बीजेपी में टिकट के लिए नेता पुत्रों की बड़ी जमात, सीएम शिवराज का नाम भी शामिल

शिवराज सरकार ने जिन मंत्रियों को 70 साल की उम्र का हवाला देकर बाहर निकाला था अब वही नेता फिर से टिकट के लिए ताल ठोंक रहे हैं. मगर सच यह है कि अपनी टिकट के लिए माहौल बनाकर ये नेता अपनी परिवार के लोंगों को आगे कर देंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget