एक्सप्लोरर

हादसों को रोकने के लिए गाड़ियों की रफ्तार तय करेगी लखनऊ पुलिस

लखनऊ पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शहर के लिए त्रिस्तरीय स्पीड प्लान तैयार कर लिया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा.

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में अब वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने की कवायद शुरू हो चुकी है. लखनऊ पुलिस इसके लिए एक स्पीड प्लान तैयार करने में जुटी हुई है, जिसके बाद अलग-अलग इलाकों में वाहन चलाने के लिए स्पीड निर्धारित कर दी जाएगी. निर्धारित से ज्यादा स्पीड से अगर वाहन चलाते पकड़े गए तो यातायात पुलिस वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाएगी. लखनऊ पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शहर के लिए त्रिस्तरीय स्पीड प्लान तैयार कर लिया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा. हादसों में लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है दरअसल, राजधानी में पिछले तीन महीनों के भीतर हुए सड़क हादसों में लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है. तेज रफ्तार के चलते पिछले तीन महीने में 491 हादसे हुए, जिसमें 306 लोग घायल हुए हैं. पिछले एक वर्ष में 2700 सड़क हादसों में घायलों की संख्या 1486 तक पहुंच गई है. इसीलिए ओवर स्पीड पर अंकुश लगाकर हादसों को कम करने की कवायद शुरू की जा रही है. तय होगी गाड़ियों की रफ्तार लखनऊ पुलिस की मानें तो शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय की जा रही है. इसके अलावा बाहरी इलाकों में रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रखी जाएगी. शहर को जोड़ने वाले हाईवे के लिए गाड़ियों की अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तय की जा रही है. पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे स्पीडोमीटर अधिकारियों के मुताबिक निर्धारित गति से ऊपर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को स्पीडोमीटर दिए जाएंगे. पुलिसकर्मी स्पीडोमीटर से वाहन की रफ्तार आसानी से नाप सकेंगे. इसके बाद उस वाहन को रोककर चलान काटा जाएगा. लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के मुताबिक वाहनों की गति निर्धारित करने को लेकर विचार चल रहा है. अगर वाहन चालक भीड़-भाड़ वाले इलाके में निर्धारित गति से वाहन चलाएंगे तो इससे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget