एक्सप्लोरर

जादुई चश्मे, गड़े खजाने और शाही हार का लालच देकर बुलाते थे, बंधक बना कर वसूलते थे फिरौती

सर्विलांस टीम और पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को जादुई चश्मे के जरिए जमीन में गड़े हुए खजाने मिलने का झांसा देकर ठगी करते थे.

लखनऊ: सर्विलांस टीम और पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को जादुई चश्मे के जरिए जमीन में गड़े हुए खजाने मिलने का झांसा देकर ठगी करते थे. लोगों को बताया जाता था कि चश्मे से दीवार के आर पार देखा जा सकता है और सात फीट की गहराई तक देखा जा सकता है. ये लोग व्यापारियों को हवाई टिकट देकर बुलाते थे और फिर बंधक बना लेते थे. इस मामले में 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

इस गिरोह ने गुजरात के दो व्यापारियों को पीट-पीट कर मार डाला जबकि पुलिस ने तीन व्यापारियों को इस गैंग के चंगुल से मुक्त कराया है. पुलिस ने बताया कि यह गैंग व्यापारियों से 35 लाख रुपये वसूल चुका था. मार्च में तीन व्यापारियों को पता चला कि लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में कुछ लोगों के पास ऐसा चश्मा है जिसको पहनने से गड़ा खजाना दिखाई देने लगता है. ये लोग लखनऊ पहुंचे जहां बदमाशों ने इन्हें बंधक बना लिया.

जादुई चश्मे, गड़े खजाने और शाही हार का लालच देकर बुलाते थे, बंधक बना कर वसूलते थे फिरौती

बदमाशों ने इनके परिवार से काफी पैसा ऐंठा और इन लोगों पर काफी जुल्म भी किए. मौका देख कर ये लोग भाग निकले और पुलिस को पूरी कहानी बताई. इनमें से एक व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि पुलिस को जांच में पता चला कि जनवरी में गांधीनगर के एक व्यापारी को भी इन्होंने इतना पीटा था कि वह घर पहुंच कर मर गया था.

सर्विलांस टीम इस गिरोह के पीछे थी. जानकीपुरम थाने की पुलिस भी इस गिरोह की तलाश में थी. पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपये, मोबाइल, फर्जी आईडी समेत अन्य काफी चीजें बरामद की हैं. जादुई चश्मे के अलावा ये लोग व्यापारियों को झांसा देते थे कि उन्हें नेपाल के राजघराने का शाही हार बेहद कम कीमत में दिला देंगे. व्यापारी जैसे ही इनके झांसे में फंसता था उसे बंधक बना लिया जाता था.

जादुई चश्मे, गड़े खजाने और शाही हार का लालच देकर बुलाते थे, बंधक बना कर वसूलते थे फिरौती

इस गिरोह का मास्टरमाइंड बहराइच का रहने वाला है जिसके साथ करीब आठ से दस साल पहले इसी तरह की घटना की गई थी. उसे बदमाशों ने बंधक बनाकर यातनाएं दी थीं और करीब 21 लाख रूपए लेकर छोड़ा था. इसके बाद वह खुद ही ठगी के धंधए में आ गया था. फिलहाल लखनऊ से गई पुलिस टीम गुजरात में है जहां गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ चल रही है. बदमाशों को पुलिस टीम लखनऊ लाने की तैयारी कर रही है. पुलिस को अभी इन बदमाशों से इस मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
आदित्य ठाकरे का CM फडणवीस को पत्र, प्लॉट आवंटन का विरोध
आदित्य ठाकरे का CM फडणवीस को पत्र, प्लॉट आवंटन का विरोध
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget