एक्सप्लोरर

बिहार: JDU-BJP के बीच सीट बंटवारा तय, बीजेपी 17 तो जेडीयू 16 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव-सूत्र

बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बन गई है. देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी 50-50 सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत बिहार में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

पटना: जेडीयू के दिए बिहार में लोकसभा सीट बंटवारे के फॉर्मूले को बीजेपी ने अपनी सहमति दे दी है. इस फॉर्मूले के तहत गठबंधन के अन्य सहयोगियों की सीटों के बंटवारे के बाद बाकी बची सीटों पर 50-50 फीसदी सीटों का बंटवारा जेडीयू-बीजेपी के बीच होगा. यानी दोनों दल बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. जेडीयू सूत्रों के मुताबिक इस फॉर्मूले पर बीजेपी ने अपनी सहमति दे दी है.

इस फार्मूला के तहत किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें-

जेडीयू -16 बीजेपी-17 एलजेपी-5 आरएलएसपी-2

इस फ़ॉर्मूले में बीजेपी की 17वीं लोकसभा सीट औरंगाबाद की होगी जिस पर आरएलएसपी के बागी अरुण कुमार बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सकते हैं. आरएलएसपी 2014 के समझौते यानी तीन लोकसभा सीटों से कम पर राजी होने को तैयार नहीं है, साथ ही उपेंद्र कुशवाहा आरजेडी से भी लगातार बात कर रहे हैं. शुक्रवार को ही बिहार के अरवल में तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा के मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुई हैं. ऐसे में बीजेपी, आरएलएसपी को साथ तो रखना चाहती है लेकिन अगर आरएलएसपी, NDA छोड़ देती है तो इन सीटों का बंटवारा बीजेपी और जेडीयू के बीच भी बराबर-बराबर होगा.

इस फॉर्मूले के तहत जेडीयू ने ये भी शर्त रखी थी कि बंटवारे के बाद लोकसभा सीटों में विषम संख्या बचने पर उसके हिस्से की सीटों को कम करने के बजाय उसे एक सीट ज़्यादा दी जाए. हालांकि, ये बीजेपी ने इसे स्वीकार किया है या नहीं इस पर कोई स्पष्टता नहीं है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू के बीच लोकसभा सीटों की पहचान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं. सीटों की पहचान के लिए 2009 के फ़ॉर्मूले के बजाय जाति समीकरण को महत्व दिया गया है.

इस इस फॉर्मूले के तहत सीट बंटवारे के बाद बीजेपी को पांच ऐसी लोकसभा सीटें जेडीयू के लिए छोड़ेनी होगी जो उसने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीती थी. साथ ही बीजेपी को वो सीटें भी छोड़नी होगी जहां से साल 2009 से पिछले तीन लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने जीत दर्ज की हो. लेकिन इसके वाबजूद जेडीयू NDA में वो स्तिथि नहीं हासिल कर पायेगा जो साल 2009 तक उसकी NDA में थी.

गठबंधन में अन्य दल कौन होंगे, उन्हें कितनी सीटें दी जाएंगी इसे लेकर जेडीयू को कोई आपत्ति नही हैं. एलजेपी, आरएलएसपी की लोकसभा सीटों के बारे में निर्णय बीजेपी को करना है. इसके लिए पिछले विधानसभा चुनाव को आधार बनाया जा रहा है. ऐसी सूरत में दोनों ही दलों की लोकसभा सीटें कम होने का अनुमान है. सूत्रों का कहना है कि गठबंधन के अन्य दलों को लेकर सीट बंटवारे पर अभी बात आगे नहीं बढ़ पाई है.

सूत्रों के मुताबिक 2019 में NDA के गठबंधन दलों, यानी एलजेपी और आरएलएसपी को उतनी सीटें नही मिल पाएगीं जितनी 2014 में उनके हिस्से आयी थी, यानि एलजेपी और आरएलएसपी को कम सीटो पर संतोष करना होगा. सीट बंटवारे पर अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच बैठक में फार्मूले पर अंतिम मुहर लगेगी. नवंबर महीने के अंत में अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच बैठक होगी और इसके बाद सीटों के बंटवारे का एलान भी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें-

एनसीपी छोड़ने वाले तारिक अनवर ने थामा कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी ने करवाई वापसी कुशवाहा को पसंद नहीं आया बीजेपी-जेडीयू का 50-50 फॉर्मूला? तेजस्वी यादव से मिले देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'विदेशी ताकतों की कठपुतली बन गए हैं', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'विदेशी ताकतों की कठपुतली बन गए हैं', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget