एक्सप्लोरर

यूपी: छठे चरण के चुनाव में अखिलेश, मेनका सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 14 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 14 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. आज सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, आंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान हो रहा है.

बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के साथ मिलकर प्रदेश की 80 में से 73 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी. सपा के खाते में पांच और कांग्रेस के खाते में दो सीटें गयी थीं.

आजमगढ से पिछले चुनाव में सपा नेता मुलायम सिंह यादव विजयी हुए थे. इस बार उनके बेटे अखिलेश यहां से किस्मत आजमा रहे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से है. दिलचस्प बात यह है कि अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा सरकार के समय निरहुआ को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

सुल्तानपुर में भी मुकाबला दिलचस्प है. केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी बीजेपी प्रत्याशी हैं. पिछली बार इस सीट से उनके बेटे वरूण गांधी विजयी हुए थे. मेनका का मुकाबला कांग्रेस के संजय सिंह से है.

इस चरण का प्रचार काफी आक्रामक रहा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजमगढ, जौनपुर, प्रतापगढ, बस्ती और प्रयागराज में रैलियां कीं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी चार रैलियां कीं.

पूर्वांचल बीजेपी के साथ साथ सपा-बसपा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश और रालोद प्रमुख अजित सिंह ने कई जनसभाएं इस क्षेत्र में की हैं.

कांग्रेस की ओर से महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार की कमान संभाली. उन्होंने प्रतापगढ, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर और सुल्तानपुर में रोडशो और जनसभाएं कीं. इस चरण में मुकाबले में 177 प्रत्याशी हैं. कुल 2.53 करोड़ मतदाता हैं जबकि मतदान केन्द्र 16,998 हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, AQI में सुधार के आसार
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, AQI में सुधार के आसार
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget