एक्सप्लोरर
जब चुनाव प्रचार के दौरान हुआ प्रियंका गांधी का मेनका और वरुण गांधी से आमना-सामना
कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी सुल्तानपुर में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचीं तो उनका सामना मेनका गांधी और वरुण गांधी से हुआ.

Priyanka Gandhi
सुलतानपुर: कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी सुल्तानपुर में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचीं तो उनका सामना मेनका गांधी और वरुण गांधी से हुआ. मेनका को तो उन्होंने हाथ उठाकर अभिवादन किया हालांकि वरुण गांधी अपने फोन में ही व्यस्त रहे. केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान आमना सामना हो गया. दरअसल प्रियंका गांधी का रोड शो सुलतानपुर शहर में दरियापुर ओवरब्रिज के पास से शुरु होकर बाधमंडी, राहुल चौराहा, लालडिग्गी चौराहा, प्रधान डाकघर चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए मालगोदाम तिराहे पर समाप्त होना था. जब प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ उसी दौरान केंद्रीय मंत्री व सुलतानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा से लौट रही थीं और इस प्रकार से दोनों का काफिला एक दूसरे के सामने आ गया. इस दौरान प्रियंका ने हाथ हिला कर मेनका का अभिवादन किया. प्रियंका गांधी के काफिले का सामना चचेरे भाई वरुण गांधी के काफिले से भी हुआ. प्रियंका के रोड शो की वजह से जाम लगा हुआ था जिस वजह से वरुण भी जाम में फंस गए लेकिन इस दौरान वो अपने फोन में व्यस्त रहे और उन्होंने एक बार भी रोड शो की तरफ नहीं देखा.
नोएडा: छात्राओं को भद्दे संदेश भेजने के आरोपों से घिरे प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ने किया बर्खास्त
बस्ती: कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार वाहन से 23 लाख रूपये से अधिक की नकदी बरामद
नोएडा: ममेरे भाई संग अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने रचा था पति के कत्ल का प्लान
दर्दनाक: सगे भाइयों ने बहन को तेजाब से नहलाया और फिर नहर किनारे फेंक कर भाग गए
मायावती ने साधा मोदी पर निशाना, कहा- खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे, उनकी हार होने वाली है
और पढ़ें

















