एक्सप्लोरर

जानिए कौन हैं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, वाराणसी से अजय राय और गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. पिछले कई हफ्ते से यह अटकलें चल रही थीं कि प्रियंका वाराणसी से मोदी को चुनौती दे सकती हैं. पार्टी और खुद प्रियंका की तरफ से ऐसे संकेत मिले थे जिनसे इस बात को और बल मिला था.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने वाराणसी से अजय राय को टिकट दे दिया है. प्रियंका को नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतारे जाने की लंबे समय से चर्चा थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में भी अजय राय नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में थे. नरेंद्र मोदी को जहां 5 लाख 81 हजार 022 वोट मिले वहीं अजय राय को 75 हजार 614 वोट हासिल हुए थे. तो आइए जानते अजय राय के बारे में जिन्हें कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है. अजय राय 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगे. पार्टियां और झंडे बदलते रहे अजय राय भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 1996 में अजय को चुनाव मैदान में उतारा था, और बुजुर्ग हो चुके भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उदल को उन्होंने मात्र 484 वोट से पराजित कर दिया था. फिर क्या अजय इस क्षेत्र के लिए अजेय हो गए. वह पार्टियां और झंडे बदलते रहे, लेकिन जीत उनके पीछे-पीछे चलती रही. यहां तक कि बिना दल के भी उनका दबदबा कायम रहा और उन्होंने उपचुनाव में निर्दलीय के रूप में भी जीत दर्ज की. 2014 में की थी पीएम मोदी का निर्वाचन रद्द किये जाने की अपील आपको बता दें कि वाराणसी सीट से पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अजय राय ने साल 2014 के जुलाई महीने में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर सांसद नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनका निर्वाचन रद्द किये जाने की अपील की थी. अजय राय की अर्जी में आरोप लगाया था कि पीएम मोदी ने वाराणसी सीट से भरे नॉमिनेशन पेपर में अपनी पत्नी जशोदाबेन की आय व सम्पत्तियों का ब्यौरा नहीं दिया था. इसके अलावा उन्होंने चुनाव में तय रकम से ज़्यादा खर्च किया, साथ ही साड़ी, टोपियां व गमछे बांटकर वोटरों को भी प्रभावित किया. अर्जी में उनका निर्वाचन रद्द कर वाराणसी सीट पर नये सिरे से चुनाव कराए जाने का आदेश दिए जाने की मांग की गई. इस बार अब तक कौन है मोदी के खिलाफ मैदान में अबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजनीतिक दलों के अलावा कुछ ऐसे नाम सामने आए हैं, जो वाराणसी लोकसभा क्षेत्र को काफी दिलचस्प बना रहे हैं. वाराणसी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री के सामने पूर्व जज, पूर्व जवान और पुजारी प्रतिद्वंद्वी के रूप में चुनावी मैदान में हैं. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 19 मई को मतदान होगा. कैसा था 2014 में वाराणसी लोकसभा सीट का हाल वाराणसी लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश में आती है जो कि पूर्वांचल इलाके में आता है. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी ने 5 लाख 81 हजार 022 वोट हासिल किये थे और 3 लाख 71 हजार 784 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. वाराणसी लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल रहे थे जिन्होंने 2 लाख 09 हजार 238 वोट हासिल किये थे. कांग्रेस पार्टी के अजय राय 75 हजार 614 वोट पाकर तीसरे तो बहुजन समाज पार्टी के विजय प्रकाश 60 हजार 579 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget