एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: सीटों पर SP-BSP-RLD के बीच मतभेद नहीं, BJP के खिलाफ मैदान में उतरने को तैयार- जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने कहा कि गठबंधन का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी मर्जी से नहीं लिया है बल्कि यह कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर लिया गया है. उनके पिता एवं पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है जबकि वह बागपत से मैदान में उतरने को तैयार हैं.

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा, बसपा और आरएलडी के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है और तीनों दल एकसाथ बीजेपी के खिलाफ मैदान में उतरने को तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि गठबंधन का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी मर्जी से नहीं लिया है बल्कि यह कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर लिया गया है.

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन के तहत मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के मैदान में उतरने की पिछले सप्ताह घोषणा की थी.

जयंत चौधरी ने कहा कि उनके पिता एवं पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है जबकि वह बागपत से मैदान में उतरने को तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि मथुरा सीट पर पार्टी जल्द निर्णय करेगी.

यह पूछे जाने पर कि तीनों दलों के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लंबे समय से चली आ रही सीट बंटवारे की वार्ता से कैसे जुड़ पाएंगे, जयंत ने कहा कि उनका मानना है कि क्षेत्रिय दलों का उनके कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल है.

उन्होंने कहा, ‘‘ गठबंधन का निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी मर्जी से नहीं किया है बल्कि यह कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर लिया गया है. यही वजह है कि आपको बसपा, सपा और आरएलडी के बीच सीट बंटवारें और तालमेल की कोई समस्या नजर नहीं आ रहा है. इसका मतलब है कि मैदान हमारे लिए पहले ही तैयार है. अब हमें बस अभियान जारी रखना है.’’

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और महागठबंधन के बीच समीकरण पर सवाल किए जाने पर चौधरी ने कहा कि लखनऊ में हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में इस मुद्दे पर बात की गई थी और उन्हें इस बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget