एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर लगीं हैं पूरे यूपी की निगाहें

लोकसभा चुनाव 2019: सत्तापक्ष और विपक्ष के अपने-अपने दावों के बीच उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर सभी की निगाहें लगी हैं.

लखनऊ: सत्तापक्ष और विपक्ष के अपने-अपने दावों के बीच उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर सभी की निगाहें लगी हैं. गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर साल 2014 में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने और मौर्य के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद इन दोनों सीटों से इस्तीफा देना पड़ा था. इन दोनों के राज्य विधान परिषद का सदस्य बन जाने पर पिछले साल गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिनमें बीजेपी को सपा-बसपा गठबंधन के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

इससे पहले, योगी गोरखपुर सीट से पांच बार सांसद चुने जा चुके थे, लिहाजा इस सीट पर बीजेपी की पराजय एक बड़ा झटका था. इसी तरह फूलपुर सीट पर भी बीजेपी का खासा दबदबा था. फूलपुर में आज वोटिंग जारी है जबकि गोरखपुर में सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा.

गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर बीजेपी को हराकर औपचारिक गठजोड़ का एलान करने वाले सपा-बसपा आगे भी इन दोनों सीटों पर अपना कब्जा बनाये रखना चाहेंगे. वहीं, बीजेपी इन सीटों को फिर से अपने खाते में दर्ज कराने की जीतोड़ कोशिश कर रही है.

बीजेपी के लिये यह राहत की बात हो सकती है कि गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले सपा उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद अब उसके पाले में आ गये हैं और वह पूर्वांचल की ही संत कबीर नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

गोरखपुर में इस बार मुख्य मुकाबला सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद, बीजेपी प्रत्याशी रवीन्द्र श्याम नारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन और कांग्रेस उम्मीदवार मधुसूदन त्रिपाठी के बीच माना जा रहा है.

दूसरी ओर, फूलपुर में बीजेपी की केशरी देवी पटेल, सपा के पंधारी यादव और कांग्रेस के पंकज पटेल मुख्य मुकाबले में हैं.

इस बार गोरखपुर में 10 उम्मीदवार और फूलपुर में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं. गोरखपुर में 19.54 लाख और फूलपुर में 19.75 लाख मतदाता हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की 80 में से 71 सीटें जीती थीं. वहीं दो सीटें उसके सहयोगी अपना दल को मिली थीं. सपा को पांच तथा कांग्रेस को दो सीटें हासिल हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब निकाय चुनाव: पार्टी चीफ वडिंग के गढ़ में कांग्रेस की हार, चन्नी के इलाके में क्या हुआ?
पंजाब निकाय चुनाव: पार्टी चीफ वडिंग के गढ़ में कांग्रेस की हार, चन्नी के इलाके में क्या हुआ?
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
Chandauli News: चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
Indore News: इंदौर में पानी का संकट! भड़के लोगों ने किया BJP विधायक का घेराव, '1800 रु में बिक रहा टैंकर'
इंदौर में पानी का संकट! भड़के लोगों ने किया BJP विधायक का घेराव, '1800 रु में बिक रहा टैंकर'

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget