एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का नया दांव, शिवपाल यादव की पार्टी से कर सकती है गठबंधन

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव पहले भी कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने के लिए तैयार हैं. यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों से लड़ने का एलान किया है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टियों ने एड़ी से चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है. यूपी में चल रही राजनीतिक गहमागहमी के बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो समाजवादी पार्टी को नुकसान झेलना पड़ सकता है. इसका असर बाकी विपक्ष पर भी पड़ेगा.

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं. कांग्रेस संगठन के जमीनी हालात का जायजा लेने के लिये लगातार बैठकें कर रहीं हैं. आज प्रियंका के यूपी दौरे का चौथा दिन है. आज वो प्रेस कांफ्रेस भी कर सकती हैं. प्रियंका की प्रेस कांफ्रेस में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का एलान हो सकता है. हालांकि दोनों पार्टियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव पहले भी कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने के लिए तैयार हैं. शिवपाल यादव ने कहा था कि कांग्रेस से उनकी बात नहीं हुई, लेकिन अगर कांग्रेस हमसे संपर्क करेगी तो हम गठबंधन के लिए तैयार हैं. यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों से लड़ने का एलान किया है.

इससे पहले कांग्रेस से गठबंधन की सम्भावना के सवाल पर शिवपाल ने कहा था कि हमें यह ध्यान रखना चाहिये कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और वह बीजेपी को रोककर केन्द्र में सरकार बना सकती है.

उन्होंने कहा था कि अगर सपा, बसपा और कांग्रेस बीजेपी को रोकना चाहती हैं और हमारी पार्टी को सम्मानजनक संख्या में सीटें देती हैं तो हम निश्चित रूप से गठबंधन में शामिल होंगे. पर ऐसा हो नहीं पाया.

शिवपाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है.

समाजवादी पार्टी (सपा) में उपेक्षा से नाराज होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में किंगमेकर साबित होगी.

यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा था कि कांग्रेस यूपी और देश का चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी शक्ति के साथ अपनी विचारधारा को आगे रखते हुए डटकर लड़ेगी और बीजेपी को हराएगी. उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी की तैयारी पूरी है. कोई कांग्रेस कार्यकर्ता गठबंधन से निराश नहीं है.

38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा-बसपा

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था. कांग्रेस के लिये अमेठी और रायबरेली की सीटें छोड़ी गई हैं, जबकि दो सीटें छोटे दलों के लिये आरक्षित की गई हैं. माना जा रहा है कि दो सीटें निषाद पार्टी और पीस पार्टी के लिए छोड़ी गई हैं. निषाद पार्टी का निषाद बिरादरी में प्रभुत्व माना जाता है वहीं पीस पार्टी का पूर्वांचल की मुस्लिम बिरादरी में असर माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget