एक्सप्लोरर

जानिए, यूपी की उन 14 लोकसभा सीटों के बारे में जहां 12 मई को होनी है वोटिंग

12 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी में 14 जगहों पर वोट डाले जाएंगे. जिन 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी वो हैं- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही.

सुल्तानपुर

सबसे पहले बात करते हैं सुल्तानपुर की. सुल्तानपुर से बीजेपी की उम्मीदवार हैं मेनका गांधी. पहले वे पीलीभीत से सांसद थीं और वरुण गांधी सुल्तानपुर से, लेकिन इस बार पार्टी ने दोनों की सीटें आपस में बदल दी हैं. मेनका का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार संजय सिंह और गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह से है.

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में मुकाबला काफी खास है. यहां से कांग्रेस के टिकट पर रत्ना सिंह, बीजेपी के टिकट पर संगमलाल गुप्ता, गठबंधन के उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी और जनसत्ता पार्टी के अक्षय प्रताप सिंह मैदान में हैं. यहां अपना दल का भी प्रभाव है और वो बीजेपी को समर्थन कर रहा है.

फूलपुर

फूलपुर में लोकसभा उपचुनाव में राजनीतिक इंजीनियरिंग हुई थी और बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. 2019 में एक बार निगाहें फिर से फूलपुर सीट पर हैं. फूलपुर में बीजेपी ने केशरी देवी पटेल को मैदान में उतारा है तो वहीं गठबंधन ने पंधारी यादव को प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस के उम्मीद पंकज पटेल हैं.

इलाहाबाद

इलाहाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने रीता बहुगुणा जोशी को मैदान में उतारा है. गठबंधन ने यहां से राजेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है और कांग्रेस ने योगेश शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी उम्मीदवार रीता बहुगुणा यहां से महापौर भी रह चुकी हैं. बीजेपी की कोशिश यहां कुंभ के दौरान हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने की भी है.

अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर में बीजेपी और गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है. कांग्रेस ने यहां पर फूलन देवी के पति उम्मेद निषाद को टिकट दिया था लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया था. बीजेपी ने यहां से मुकुट बिहारी वर्मा को मैदान में उतारा है और गठबंधन ने यहां से रितेश पांडेय को उम्मीदवार बनाया है.

श्रावस्ती

श्रावस्ती लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दद्दन मिश्रा चुनाव मैदान में हैं और कांग्रेस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बताया है. वहीं गठबंधन ने राम शिरोमणि वर्मा को प्रत्याशी बनाया है. 2014 में बीजेपी के दद्दन मिश्रा ने सपा के अतीक अहमद को हरा कर चुनाव जीता था.

डुमरियागंज

डुमरियागंज में जगदंबिका पाल हैट्रिक लगा पाएंगे या नहीं? 2009 में वे कांग्रेस के टिकट पर जीते थे और 2014 में बीजेपी के टिकट पर. अब 2019 में वे दोबारा बीजेपी की ओर से प्रत्याशी हैं. कांग्रेस ने चंद्रेश उपाध्याय और गठबंधन ने आफताब आलम को मैदान में उतारा है.

बस्ती

बस्ती लोकसभा सीट से 2014 में बीजेपी के हरीश चंद्र द्विवेदी को जीत मिली थी. पार्टी ने एक बार फिर द्विवेदी को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने राजकिशोर सिंह को मैदान में उतारा है तो वहीं गठबंधन ने यहां से राम प्रसाद चौधरी को प्रत्याशी बनाया है.

संतकबीरनगर

संतकबीर नगर सीट पर पहले चुनाव 2009 में हुए थे और बीएसपी के भीष्‍मशंकर तिवारी को जीत मिली थी. 2014 में बीजेपी के शरद त्रिपाठी विजेता बने. इस बार बीजेपी ने प्रवीण निषाद को मैदान में उतारा है. निषाद पार्टी का बीजेपी में विलय हो गया था और गोरखपुर से बीजेपी को हरा कर सांसद बने प्रवीण निषाद अब बीजेपी के झंडे तले मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस के भाल चंद्र यादव और गठबंधन के भीष्मशंकर तिवारी मैदान में हैं.

लालगंज

लालगंज लोकसभा सीट पर 1996 से सपा और बसपा ही काबिज रहे. 2014 में बीजेपी की नीलम सोनकर ने इस सीट को जीत लिया. इस बार बीजेपी ने दोबारा नीलम सोनकर को मैदान में उतारा है. गठबंधन ने संगीता आजाद और कांग्रेस ने पंकज मोहन सोनकर को टिकट दिया है.

आजमगढ़

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं. यहां से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी ने उनके सामने भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश यादव उर्फ निरहुआ को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने यहां से उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है.

जौनपुर

जौनपुर से बीजेपी ने सांसद कृष्ण प्रताप सिंह को एक बार फिर से मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने देवव्रत मिश्रा और गठबंधन ने श्याम सिंह यादव को टिकट दिया है. 2014 में बीजेपी यहां से आसानी से जीत गई थी लेकिन इस बार गठबंधन का जोर पूरे यूपी में दिखाई दे रहा है. देखना होगा कि बीजेपी की ''लहर'' कायम रहेगी या फिर जनता बदलाव करेगी.

मछलीशहर

मछलीशहर में 2014 में बीजेपी जीती थी और राम चरित्र निषाद सांसद बने थे. बीजेपी ने इस बार यहां से बीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया है और गठबंधन ने त्रिभुवन राम को प्रत्याशी बनाया है. जनअधिकार पार्टी के उम्मीदवार प्रो.अमरनाथ पासवान को कांग्रेस का भी साथ मिला हुआ है.

भदोही

भदोही में बीजेपी ने रमेश बिंद को मैदान में उतारा है. गठबंधन ने रंगनाथ मिश्रा और कांग्रेस ने रमाकांत यादव को मैदान में उतारा है. 2014 में बीजेपी के वीरेंद्र सिंह मस्त यहां से सांसद बने थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget